7 बार पलटी एसयूवी, खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं, 5 गंभीर घायल

 0
7 बार पलटी एसयूवी, खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं, 5 गंभीर घायल

7 बार पलटी एसयूवी, खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं, 5 गंभीर घायल

जयपुर। खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं से भरी एसयूवी शनिवार को जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा कलां में सुंडों की ढाणी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि जिसने भी हादसा देखा वह स्तब्ध रह गया।
एसयूवी तेज रफ्तार में बेकाबू होकर सड़क किनारे सात-आठ बार पलटने के बाद कबाड़ में तब्दील हो गई। हादसे में दस छात्र-छात्राएं सवार थे, जिसमें से पांच को गंभीर हालत में जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में घायल सभी मणिपाल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं।

 जानकारी के अनुसार मणिपाल यूनिवर्सिटी के 10 विद्यार्थी जिनमें तीन छात्राएं और सात छात्र खाटूश्याम जी दर्शन के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद एसयूवी से लौट रहे थे कि सुंडों की ढाणी के समीप अचानक एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। रफ्तार इतनी तेज थी 

कि एसयूवी ने सात आठ बार पलटी खाई। जिससे नाम्या चंदेल, नित्या जैन, तानिया विश्वास, शास्वत और मेहर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए , जबकि उनके साथी महाराष्ट्र निवासी अनीस, झारखंड निवासी मनीष कुमार, बनारस निवासी प्रत्यूष, कोलकाता निवासी सोरदीप और चंडीगढ़ निवासी युवराज चोटिल हो गए।

SUV overturned 7 times, university students were returning after visiting Khatushyamji, 5 seriously injured

 

 Jaipur.  An SUV filled with university students returning after visiting Khatushyamji lost control and overturned near Sundon Ki Dhani in Bhojpura Kalan of Jobner police station area on Saturday.  The accident was so horrific that whoever saw the accident was shocked.

 The SUV lost control at high speed and turned into junk after overturning seven-eight times on the roadside.  Ten students were on board in the accident, out of which five have been admitted to a private hospital in Jaipur in a critical condition.  All those injured in the accident are students of Manipal University.

 

 

 According to the information, 10 students of Manipal University, including three girls and seven male students, had gone for Khatushyam ji darshan.  While returning in SUV after having darshan, suddenly the SUV went out of control and overturned near Sundon Ki Dhani.  the speed was so fast

 

 

 That the SUV overturned seven-eight times.  Due to which Namya Chandel, Nitya Jain, Tania Biswas, Shaswat and Mehar Sharma were seriously injured, while their companions Maharashtra resident Anees, Jharkhand resident Manish Kumar, Banaras resident Pratyush, Kolkata resident Soordeep and Chandigarh resident Yuvraj got injured.