एक रात के 10 हजार मिलेंगे... स्पा सेंटर बुलाकर नाबालिग लड़कियों से गंदे काम कराने लगा मौसा, ऐसा हुआ खुलासा

 0
एक रात के 10 हजार मिलेंगे... स्पा सेंटर बुलाकर नाबालिग लड़कियों से गंदे काम कराने लगा मौसा, ऐसा हुआ खुलासा
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

एक रात के 10 हजार मिलेंगे... स्पा सेंटर बुलाकर नाबालिग लड़कियों से गंदे काम कराने लगा मौसा, ऐसा हुआ खुलासा

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां जबरदस्ती दो नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार की आग में झोंका जा रहा था और ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद उनमें से एक लड़की को मौसा था। पहले उन्हें स्पा सेंटर में बुलाकर उनका वीडियो बनाया जा रहा था, फिर ब्लैकमेल कर उनसे गलत काम करवाया जा रहा था। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब इनमें से एक नाबालिग लड़की स्कूल में परीक्षा देने पहुंची। टीचर ने फोन लगाकर दूसरी लड़की के बारे में पूछा तो पूरा मामला सामने आ गया। दरअसल दूसरी लड़की को उसका मौसा इंदौर भेजने की तैयारी कर रहा था।  इसी के चलते लड़की घर नहीं लौटी जिसके बाद उसकी मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर स्पा सेंटर पर छापेमारी की। उस दौरान दो और लड़कियां मौके से मिली। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक पर एफआईआर दर्ज नहीं की तो परिजनों के साथ कई लोगों ने थाने में हंगामा कर दिया।  देर रात तक चले हंगामा के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला जबलपुर का है।

10 लाख रुपए में ऐसे लीक किया सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 का पेपर,

 एक नहीं, कई गैंग्स थी शामिल

डर गई थीं इसलिए कुछ नहीं बताया
सेंटर चलाने वाला मालिक आरएन शर्मा रिश्ते में नाबालिक 17 साल की छात्रा का रिश्ते में मौसा लगता है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा और उसकी सहेली आधारताल इलाके की रहने वाली हैं और कक्षा 12वीं में पढ़ती हैं। दोनों घर से निकलती तो थीं परीक्षा देने के लिए, लेकिन स्कूल न जाकर स्पा सेंटर जाती थीं। परीक्षा के बीच गैप में वो कोचिंग का बहाना बनाकर निकलती थीं। छात्रा की दोस्त ने बताया कि हम बहुत डरे हुए थे। दोस्त तो इंदौर जाने के लिए तैयार हो गई, लेकिन मैं नहीं गई। जब फ्रेंड की मां का फोन आया, तब सब कुछ बता दिया। छात्रा की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस स्पा सेंटर से इसके मालिक को तो थाने ले आई, लेकिन कार्रवाई नहीं की। कहा गया कि मदन महल थाने में महिला पुलिस अधिकारी नहीं हैं। केस महिला थाने ट्रांसफर किया गया। वहां पुलिस हमारे ऊपर भी आरोप लगाने लगी और कहा कि तुम कैसी मां हो, जो अपनी लड़की संभाल नहीं पा रही हो।

ब्राइडल मेकअप के बहाने बुलाया स्पा सेंटर
वहीं छात्रा ने परिजनों को बताया था कि एक महीने पहले छात्रा के मौसा ने स्पा सेंटर बुलाया था और कहा था कि ब्राइडल मेकअप करना है। मैं सहेली के साथ पहुंची। लेकिन, वहां हमें मसाज थेरेपी देने को कहा गया। इस दौरान हमारी वीडियो बना ली। इसके बाद से मौसा  ब्लैकमेल कर सेंटर बुलाने लगा। घर में बताने की कोशिश की, लेकिन हिम्मत नहीं हुई। सोमवार रात उसने इंदौर भेजने की तैयारी कर रखी थी। मौसा ने कहा था कि जबलपुर में कुछ नहीं रखा, इंदौर में एक रात का 10 हजार रुपए तक मिल सकता है। मौसा के पास मेरे वीडियो थे। इसलिए राजी हो गई। उसने बताया इंदौर जाने के लिए सबसे पहले मोबाइल की सिम निकालकर तोड़ दी थी। इधर बेटी जब घर नहीं लौटी तो मां ने छात्रा की सहेली से पूछताछ की। उसने बताया कि स्पा सेंटर वाले अंकल उसे इंदौर भेज रहे हैं।

पुलिस ने जब स्पा सेंटर पर छापा मारा तो देखा कि स्पा मालिक लड़कियों को आलीशान जिंदगी के सपने दिखा रहा था। 12वीं की दो छात्राएं (दोनों सहेलियां हैं) उसके जाल में फंसकर स्कूल जाना ही छोड़ चुकी थीं। यहां तक कि अभी एग्जाम चल रहे हैं, वे एग्जाम देने के लिए भी नहीं पहुंचीं। सेंटर के पास में बनी गली से होकर कस्टमर अंदर आया-जाया करते थे। सेंटर के अंदर करीब 20 छोटे-छोटे कमरे बने हुए हैं।

You will get 10 thousand rupees for one night... Uncle started doing dirty work with minor girls by calling them to spa center, this was revealed

Prostitution running under the guise of a spa center has been exposed. It is being told that here two minor girls were being forced into the fire of prostitution and the one doing this was none other than the uncle of one of the girls himself. First, they were being called to the spa center and their video was being made, then they were being blackmailed and made to do wrong things. The matter came to light when one of the minor girls came to school to take the examination. When the teacher called and asked about the other girl, the whole matter came to light. Actually, her uncle was preparing to send the second girl to Indore. Due to this the girl did not return home after which her mother lodged a complaint in the police station.

It is being told that the police raided the spa center on the complaint of the mother of a minor girl. During that time two more girls were met at the spot. When the police did not register an FIR against the spa center owner, many people along with their family members created a ruckus in the police station. After the uproar that continued till late night, the police registered the case and arrested the accused. The matter is of Jabalpur.

I was scared so I didn't say anything
RN Sharma, the owner of the centre, appears to be the maternal uncle of the 17-year-old minor student. According to the information received, the student and her friend are residents of Adhartal area and study in class 12th. Both of them used to leave the house to take exams, but instead of going to school, they used to go to the spa centre. In the gap between exams, she used to leave under the pretext of coaching. The student's friend told that we were very scared. My friend agreed to go to Indore, but I did not go. When I got a call from my friend's mother, I told her everything. The student's mother alleged that the police brought the owner of the spa center to the police station, but did not take any action. It was said that there are no women police officers in Madan Mahal police station. The case was transferred to Mahila police station. There the police started accusing us also and said what kind of mother you are, who is not able to take care of your daughter.

Called spa center on the pretext of bridal makeup
The student had told the family that a month ago the student's maternal uncle had called the spa center and said that bridal makeup had to be done. I arrived with my friend. But, there we were asked to give massage therapy. Made our video during this time. After this the uncle started blackmailing and calling the centre. Tried to tell at home, but did not have the courage. He had made preparations to send him to Indore on Monday night. Uncle had said that there is nothing left in Jabalpur, one can get up to Rs 10,000 per night in Indore. Uncle had my videos. So she agreed. He told that before going to Indore, first of all he had taken out the SIM of the mobile and broke it. When the daughter did not return home, the mother questioned the student's friend. He told that the spa center uncle is sending him to Indore.

When the police raided the spa center, they found that the spa owner was showing dreams of a luxurious life to the girls. Two 12th class students (both are friends) had fallen into his trap and had stopped going to school. Even as the exams were going on, she did not even come to give the exam. Customers used to come and go through the street near the centre. There are about 20 small rooms inside the centre.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT