राजस्थान: प्राचीन श्याम मंदिर में लगी आग, लाखों का सजावटी सामान हुआ राख

 0
राजस्थान: प्राचीन श्याम मंदिर में लगी आग, लाखों का सजावटी सामान हुआ राख
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

राजस्थान: प्राचीन श्याम मंदिर में लगी आग, लाखों का सजावटी सामान हुआ राख

रींगस के श्यामजी मौहल्ले में स्थित प्राचीन श्याम मंदिर के बाहर डेकोरेशन में अचानक आग लग गई। जिसके कारण करीब 20 लाख रुपए का सजावटी सामान जल कर राख हो गया। घटना मंगलवार देर शाम की है।

घटना के वक्त मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जिससे श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इस बीच सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

बता दें कि, इन दिनों चल रहे खाटू श्याम जी के मेले को लेकर रींगस में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसको लेकर कस्बे के एक अन्य प्राचीन श्याम मंदिर में सजावट की गई थी। जिसमें फूलों, थर्माकॉल और कपड़ों का उपयोग किया गया था। सोमवार को नवमी होने की वजह से शाम को मंदिर में काफी भीड़ थी। इसी दौरान कुछ लोग बाहर आतिशबाजी कर रहे थे। आतिशबाजी से सजावटी सामान में आग लग गई और देखते ही देखते तेजी से फैल गई। जिसके कारण श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर नगर पालिका से दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद नायब तहसीलदार रामनिवास बौचल्या, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी हरिनारायण यादव और पालिकाध्यक्ष हरिशंकर निठारवाल सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

श्री श्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान व मंदिर पुजारी परिवार सदस्य राहुल चौहान ने बताया कि श्रद्धालुओं की ओर से की गई आतीशबाजी के दौरान मंदिर के बाहर की गई सजावट का सामान जल गया। जिससे करीब 20 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के करीब आधा घंटे बाद दर्शन व्यवस्था वापस शुरू कर दी गई।

Rajasthan: Fire in ancient Shyam temple, decorative items worth lakhs reduced to ashes

A sudden fire broke out in the decoration outside the ancient Shyam Temple located in Shyamji locality of Ringas. Due to which decorative items worth about Rs 20 lakh were burnt to ashes. The incident happened late Tuesday evening.

At the time of the incident, a large number of devotees were present in the temple, due to which there was chaos among the devotees. People nearby tried hard to extinguish the fire, but were unsuccessful. Meanwhile, the fire brigade reached the spot after receiving the information and brought the fire under control.

Let us tell you that these days, a huge crowd of devotees is gathering in Ringas due to the ongoing Khatu Shyam ji fair, for which decorations were done in another ancient Shyam temple of the town. In which flowers, thermocol and clothes were used. Due to Navami being on Monday, there was a lot of crowd in the temple in the evening. Meanwhile, some people were bursting with fireworks outside. The decorative items caught fire due to the fireworks and spread rapidly. Due to which there was chaos among the devotees.

On receiving the information, fire brigade from the municipality reached the spot and brought the fire under control. After this, Naib Tehsildar Ramniwas Bauchalya, Municipality Executive Officer Harinarayan Yadav and Municipality President Harishankar Nitharwal and other officers and public representatives also reached the spot and took information.

Shri Shyam Mandir Committee Chairman Vikram Singh Chauhan and temple priest family member Rahul Chauhan told that the decorations made outside the temple got burnt during the fireworks done by the devotees. Due to which there has been a loss of about Rs 20 lakh. About half an hour after the fire was extinguished, the darshan arrangements were resumed.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT