जयपुर के जमवारामगढ़ में दर्दनाक हादसा: नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत, 7 घायल

जमवारामगढ़ के रायसर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन समेत पांच की मौत, सात घायल। ट्रक और सवारी गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत ने मचाया कोहराम।

Jun 11, 2025 - 12:20
 0
जयपुर के जमवारामगढ़ में दर्दनाक हादसा: नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत, 7 घायल
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR D.K. DIGITAL
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE D.K. DIGITAL

जयपुर के जमवारामगढ़ में दर्दनाक हादसा: नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत, 7 घायल

जयपुर। 11 जून 2025, MyCityDilse। जयपुर के जमवारामगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच लोगों की जिंदगी छीन ली। जानकारी के अनुसार, रायसर थाना इलाके के दौसा-मनोरहरपुर हाईवे पर स्थित भट्काबास गांव के पास एक ट्रक और सवारी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6-7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में सवारी गाड़ी में सवार 14-15 लोगों में कई को हल्की चोटें भी आई हैं। सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति को लेकर पुलिस जांच जारी है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया। हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी।

Tragic accident in Jamwaramgarh, Jaipur: 5 killed, 7 injured including newly married bride and groom

Jaipur. 11 June 2025, MyCityDilse. A tragic road accident took the lives of five people in Jamwaramgarh police station area of ​​Jaipur on Wednesday morning. According to the information, a truck and a passenger car collided head-on near Bhatkabas village on the Dausa-Manorharpur highway in Raisar police station area. Five people, including the newly married bride and groom, died on the spot in the accident, while 6-7 people were seriously injured.

Many of the 14-15 people in the passenger car have also suffered minor injuries in the accident. As soon as the information was received, the Raisar police station police reached the spot and took the injured to the hospital with the help of an ambulance. Police investigation is going on to identify the dead and the condition of the injured. After the accident, there was a long jam on the highway. The accident sent a wave of mourning in the area.