तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ की गेट-टूगेदर मीटिंग आयोजित, मुदित पुगलिया संयोजक और ऋषभ झाबक सह-संयोजक नियुक्त
तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ की गेट-टूगेदर मीटिंग मालू भवन में हुई। मुदित पुगलिया संयोजक और ऋषभ झाबक सह-संयोजक नियुक्त हुए, आगामी गतिविधियों की योजना बनी।
तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ की गेट-टूगेदर मीटिंग आयोजित, नई जिम्मेदारियां सौंपी
श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ की ओर से मालू भवन में रात्रि 7 से 9 बजे तक गेट-टूगेदर मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के मंगल स्मरण के साथ हुई। बैठक में आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के साथ किशोर मंडल के संयोजक एवं सह-संयोजक का चयन किया गया।
मुदित पुगलिया बने संयोजक, ऋषभ झाबक सह-संयोजक
बैठक में मुदित पुगलिया को संयोजक तथा ऋषभ झाबक को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने दोनों नियुक्तियों को ॐ अर्हम् के साथ स्वीकार किया।
किशोर मंडल की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
सदस्यों को मिली अलग-अलग जिम्मेदारियां
हर्षित गोलछा को Door to Door Coordinator, गौरव झाबक को सोशल मीडिया मैनेजमेंट, यश चोपड़ा को सेवा प्रभारी, अजय बोथरा को कॉलिंग टीम मैनेजमेंट और विशाल बोथरा को कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं गौतम झाबक एवं अर्हम मालू को फिजिकल एक्टिविटी एवं गेम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई।
ऑनलाइन जुड़े तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष
बैठक में तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष विक्रम जी मालू ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। उन्होंने किशोरों का मार्गदर्शन करते हुए आगामी गतिविधियों को उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक भावना के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इसके अलावा ब्लू ब्रिगेड से सदस्य कार्तिक सिंगल (हिंसार) की भी वर्चुअल उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों पर बनी कार्ययोजना
बैठक में राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न आयामों Soch X, भिक्षु अंतरंग, पदचिह्न एवं किशोर फिस्टा सहित अन्य गतिविधियों पर कार्य करने का निर्णय लिया गया।
इसके साथ ही प्रत्येक शनिवार रात 8 बजे के बाद छोटी प्रतियोगिता अथवा प्रस्तुति आयोजित करने का क्रम तय किया गया, जिससे किशोरों की रचनात्मकता और सहभागिता को बढ़ावा दिया जा सके।
मनोरंजक गेम में गौरव झाबक रहे प्रथम
कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक गेम का भी आयोजन किया गया। इसमें गौरव झाबक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी किशोरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया।
मंगल उद्बोधन के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम का समापन साध्वी श्री जी के मंगल उद्बोधन एवं मंगल पाठ के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित सभी किशोरों ने तत्वज्ञान की कक्षा में सहभागिता की।
कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री पीयूष बोथरा एवं सह-प्रभारी रोशन सिंघी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किशोर मंडल प्रभारी चमन श्रीमाल ने किया।
गेट-टूगेदर मीटिंग के दौरान सभी सदस्यों ने आगामी गतिविधियों को नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प के साथ आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।


