सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की अनुमति, माता-पिता की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया

 0
सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की अनुमति, माता-पिता की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया
.
MYCITYDILSE

सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की अनुमति, माता-पिता की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया

नई दिल्ली/गाजियाबाद। देश में एक अहम और संवेदनशील मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति दे दी है। यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी हरीश राणा से जुड़ा है, जो पिछले 10 साल से अधिक समय से कोमा में हैं।

जानकारी के अनुसार हरीश राणा लंबे समय से अचेत अवस्था में हैं और डॉक्टरों के अनुसार उनके ठीक होने की संभावना बेहद कम बताई गई है। इस स्थिति को देखते हुए उनके माता-पिता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद निष्क्रिय इच्छा मृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। इसका अर्थ है कि जीवन बनाए रखने वाले कृत्रिम उपकरण या इलाज को हटाने की अनुमति दी जा सकती है।

इस फैसले को देश में इच्छा मृत्यु से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में एक अहम कदम माना जा रहा है। अदालत ने यह फैसला मरीज की स्थिति, मेडिकल रिपोर्ट और परिवार की अपील को ध्यान में रखते हुए सुनाया।

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार भारत में पैसिव यूथेनेशिया को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी गई है, लेकिन इस तरह के मामलों में अदालत की मंजूरी जरूरी होती है।

हरीश राणा का मामला सामने आने के बाद देशभर में इस विषय को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कई लोग इसे मानवीय दृष्टिकोण से लिया गया निर्णय बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस पर अलग-अलग मत भी व्यक्त कर रहे हैं।