EMI में राहत की खबर! RBI ने 6% किया रेपो रेट, जानें क्या होगा फायदा

RBI ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर 6% कर दिया है। इससे हाउसिंग और ऑटो लोन की ब्याज दरें घटेंगी और आपकी EMI में राहत मिल सकती है। जानिए इस फैसले का आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।

 0
EMI में राहत की खबर! RBI ने 6% किया रेपो रेट, जानें क्या होगा फायदा
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

RBI ने घटाया रेपो रेट, अब लोन होंगे सस्ते, EMI में मिलेगी राहत | जानिए क्या होगा असर

नई दिल्ली। आम आदमी के लिए खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग में बड़ा फैसला लिया है। रेपो रेट को 0.25% घटाकर 6% कर दिया गया है, जो पहले 6.25% था।

यह जानकारी RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 9 अप्रैल की सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। यह मीटिंग 7 अप्रैल को शुरू हुई थी और इसमें लिए गए फैसलों से आम जनता को बड़ी राहत मिल सकती है।

क्या है रेपो रेट और इसका असर?

रेपो रेट वह दर होती है जिस पर RBI बैंकों को लोन देता है। जब यह दर घटती है, तो बैंक अपने ग्राहकों को सस्ते लोन देने लगते हैं। यानी होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन जैसे कर्जों पर अब ब्याज दर कम हो सकती है, जिससे आपकी EMI भी घट जाएगी

रियल एस्टेट सेक्टर को भी होगा फायदा

RBI के इस फैसले से हाउसिंग सेक्टर में नई जान आ सकती है। सस्ते लोन मिलने पर लोग घर खरीदने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट बढ़ेगा।

पिछली मीटिंग का भी रहा असर

गौरतलब है कि फरवरी 2025 में भी RBI ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की थी। तब रेपो रेट को 6.5% से घटाकर 6.25% किया गया था। यह कटौती करीब 5 साल के बाद की गई थी।