मेवाड़ राजवंश के संरक्षक महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन

 0
मेवाड़ राजवंश के संरक्षक महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

मेवाड़ राजवंश के संरक्षक महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन

उदयपुर। मेवाड़ राजवंश के संरक्षक महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार सुबह उनके निवास सिटी पैलेस में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज उनके निवास पर ही चल रहा था

मेवाड़ राजवंश के प्रमुख स्तंभ थे महाराणा अरविंद सिंह

महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का जन्म 13 दिसंबर 1944 को उदयपुर के सिटी पैलेस में हुआ था। वे महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और महारानी सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे पुत्र थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले वर्ष 10 नवंबर 2024 को हुआ था।

शिक्षा और करियर

  • प्रारंभिक शिक्षा अजमेर के प्रतिष्ठित मेयो कॉलेज में हुई।
  • स्नातक उदयपुर के महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में किया।
  • उच्च शिक्षा के लिए यूके गए और सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की।
  • अमेरिका में कुछ समय कार्य करने के बाद भारत लौटकर परिवार की विरासत और होटल व्यवसाय को संभाला।

मेवाड़ राजवंश और विरासत

महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ को मेवाड़ राजवंश का संरक्षक माना जाता था। उन्होंने पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में सिटी पैलेस को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया।

शहर में शोक की लहर

उनके निधन से पूरे मेवाड़ अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। कई प्रमुख हस्तियों, राजनेताओं और प्रशंसकों ने उदयपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

???? उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह किया जाएगा।