24वीं राजस्थान स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप: सक्षम शर्मा ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में जीता कांस्य पदक
24वीं राजस्थान स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में सक्षम शर्मा ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में 282/300 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता।
24वीं राजस्थान स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप: सक्षम शर्मा ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में जीता कांस्य पदक
बीकानेर। 24वीं राजस्थान स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में बीकानेर के प्रतिभाशाली निशानेबाज सक्षम शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में 282 में से 300 अंक अर्जित कर कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया।
राजस्थान टीम के मैनेजर एवं सक्षम के कोच रघुवीर सिंह ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान के शीर्ष निशानेबाजों ने भाग लिया। ऐसे कड़े मुकाबले के बीच सक्षम शर्मा का उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि सक्षम शर्मा वर्तमान में 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल तथा 10 मीटर एयर पिस्टल दोनों स्पर्धाओं में भारतीय टीम चयन ट्रायल में भाग ले रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वह अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जल्द ही भारतीय शूटिंग टीम में स्थान बनाने में सफल होंगे।
सक्षम शर्मा की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
24th Rajasthan State Shooting Championship: Saksham Sharma Wins Bronze in 25m Sports Pistol
Bikaner. In the 24th Rajasthan State Shooting Championship, Saksham Sharma, a talented shooter from Bikaner, delivered an impressive performance to clinch the bronze medal in the 25m Sports Pistol event, scoring 282 out of 300 points.
Raghuvir Singh, the Rajasthan team manager and Saksham's coach, stated that the state's top shooters participated in this competition. Amidst such stiff competition, Saksham Sharma's outstanding performance is a result of his hard work, discipline, and consistent practice.
He mentioned that Saksham Sharma is currently participating in the Indian team selection trials for both the 25m Sports Pistol and 10m Air Pistol events. There are high hopes that, on the strength of his excellent performance, he will soon succeed in securing a spot in the Indian shooting team.
Sports enthusiasts, coaches, and well-wishers have congratulated Saksham Sharma on this achievement and extended their best wishes for continued excellence at the national level.


