बीकानेर बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का आगाज, रोमांचक मुकाबलों के साथ अगले दौर में पहुंचीं टीमें
बीकानेर के किशन गार्डन में स्व. घनश्याम बिस्सा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का शुभारंभ हुआ।
बीकानेर बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का आगाज, रोमांचक मुकाबलों के साथ अगले दौर में पहुंचीं टीमें
बीकानेर। स्वर्गीय घनश्याम बिस्सा चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का शुभारंभ स्थानीय किशन गार्डन में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा उपाध्यक्ष दीपक पारीक, शिक्षाविद् रामजी व्यास, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सुराणा एवं डॉ. अनिकेत शर्मा ने गेंद खेलकर किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्व. घनश्याम बिस्सा की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
आयोजक हर्षित बिस्सा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार मुकाबले खेले गए।
पहले मैच में विकेट वॉरियर्स ने गेम चेंजर को 23 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेट वॉरियर्स ने 8 ओवर में 81 रन बनाए। इस मैच में मोहित व्यास को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में बीकानेर रॉयल्स ने टर्फ मास्टर्स को 8 रन से पराजित किया। इस मैच में विधुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया।
तीसरे मुकाबले में धुंरधर ने बनिया सुपर को 12 रन से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। इस मैच में मो. सलमान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दिन के अंतिम मुकाबले में बीकानेर रॉयल्स ने विकेट वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अरिहंत आंचलिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका सुनील आचार्य और शशांक बोहरा ने निभाई, जबकि मैचों की कॉमेंट्री देवेन्द्र पुरोहित ने की।
आठ-आठ ओवर के इस रोमांचक टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम को ₹11,000 और उपविजेता टीम को ₹5,100 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर और सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा।
Bikaner Box Cricket Championship Kicks Off; Teams Advance After Thrilling Matches
Bikaner. The Box Cricket Championship, organized under the aegis of the Late Ghanshyam Bissa Charitable Trust, commenced amidst an enthusiastic atmosphere at the local Kishan Garden. The tournament was inaugurated by BJP Vice President Deepak Pareek, educationist Ramji Vyas, Bharatiya Udyog Vyapar Mandal State President Mohan Surana, and Dr. Aniket Sharma, who marked the opening by playing a few balls.
Speaking on the occasion, the guests remarked that sports are not merely a source of entertainment but a powerful medium for fostering discipline, team spirit, and a positive mindset. They praised the organizers for hosting this tournament in memory of the late Ghanshyam Bissa and extended their best wishes.
Organizer Harshit Bissa stated that a total of four matches were played on the opening day.
In the first match, 'Wicket Warriors' defeated 'Game Changers' by 23 runs. Batting first, Wicket Warriors scored 81 runs in 8 overs. Mohit Vyas was named 'Man of the Match' for his outstanding performance.
In the second match, 'Bikaner Royals' defeated 'Turf Masters' by 8 runs. Vidhur delivered an excellent performance and was awarded the 'Man of the Match' title.
In the third match, 'Dhurandhar' secured a spot in the next round by defeating 'Baniya Super' by 12 runs. Md. Salman was declared 'Man of the Match' in this game.
In the final match of the day, 'Bikaner Royals' registered a magnificent victory by defeating 'Wicket Warriors' by 5 wickets. Arihant Anchalia was named 'Man of the Match' for this encounter.
Sunil Acharya and Shashank Bohra officiated as umpires, while Devendra Purohit provided the commentary for the matches.
A total of 16 teams are participating in this exciting tournament, which features 8-over matches. The winning team will receive a cash prize of ₹11,000, and the runners-up will be awarded ₹5,100. Additionally, the Man of the Match, Player of the Match, Best Bowler, and the highest run-scorer will also be honored in every match.


