बीकानेर के विजय बाफना को राष्ट्रीय सम्मान: अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के वैश्य मित्र सदस्य सम्मान समारोह में होंगे सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के वैश्य मित्र सदस्य सम्मान समारोह में बीकानेर के विजय बाफना को पूरे देश में सर्वाधिक वैश्य मित्र सदस्य जोड़ने पर सम्मानित किया जाएगा। समारोह सोमवार को दिल्ली के मावलंकर ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

बीकानेर के विजय बाफना को राष्ट्रीय सम्मान: अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के वैश्य मित्र सदस्य सम्मान समारोह में होंगे सम्मानित
.
MYCITYDILSE

बीकानेर के विजय बाफना को राष्ट्रीय सम्मान: अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के वैश्य मित्र सदस्य सम्मान समारोह में होंगे सम्मानित

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित वैश्य मित्र सदस्य सम्मान समारोह सोमवार को नई दिल्ली के प्रसिद्ध मावलंकर ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इस भव्य कार्यक्रम में देशभर से हजारों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे। वहीं दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता तथा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होकर समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

बीकानेर जिले से जिलाध्यक्ष विनोद बाफना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर बीकानेर जिले की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के वैश्य मित्र सदस्यता अभियान में बीकानेर जिला पूरे भारत में प्रथम स्थान पर रहा है। यह उपलब्धि जिले के कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता का परिणाम मानी जा रही है।

इसी अभियान में विजय बाफना ने पूरे देश में सर्वाधिक वैश्य मित्र सदस्य जोड़कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनके इस उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

बीकानेर के लिए यह उपलब्धि गौरव का विषय मानी जा रही है। जिले के कार्यकर्ताओं और वैश्य समाज में इस सम्मान को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल है। संगठन पदाधिकारियों ने इसे बीकानेर की सामाजिक सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बताया है।