लिव-इन में रह रहे युवक ने की सुसाइड, प्रेमिका ने बॉडी से लिपटकर जताया दर्द

बाड़मेर के उण्डू गांव में लिव-इन में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव से लिपटकर प्रेमिका फूट-फूटकर रोई। पुलिस जांच में जुटी।

 0
लिव-इन में रह रहे युवक ने की सुसाइड, प्रेमिका ने बॉडी से लिपटकर जताया दर्द
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

लिव-इन में रह रहे युवक ने की सुसाइड, प्रेमिका ने बॉडी से लिपटकर जताया दर्द

बाड़मेर। जिले के शिव थाना क्षेत्र के उण्डू गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के शव को जमीन पर रखते ही उसकी प्रेमिका लाश से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शौकत खान (22) पुत्र अली खान, निवासी सांगड़ ओला के रूप में हुई है। शौकत अपने बड़े भाई जुम्मा खान और झारखंड निवासी प्रेमिका (19) के साथ किराए के मकान में रह रहा था। शौकत फर्नीचर का काम करता था।

रविवार सुबह शौकत ने कमरे का गेट बंद कर फंदा लगा लिया। उस समय उसकी प्रेमिका रसोई में खाना बना रही थी। जब उसने प्रेमी को बुलाने की कोशिश की तो गेट बंद मिला। खिड़की से झांकने पर देखा कि शौकत फंदे पर लटका हुआ है।

उसने तुरंत जुम्मा खान को फोन किया। आसपास के लोग पहुंचे और गेट तोड़कर शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक शौकत की मौत हो चुकी थी। शव को भियाड़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

गांव के लोगों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले युवती के परिजन उसे लेने आए थे, लेकिन उसने जाने से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा था कि वह शौकत के साथ ही रहेगी। इसके बाद परिजन वापस लौट गए थे।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

A young man living in a live-in relationship committed suicide; his girlfriend expressed her grief by hugging his body.

Barmer. A heartbreaking incident occurred on Sunday morning in Undu village, under the Shiv police station area of ​​the district. A young man living in a live-in relationship committed suicide by hanging himself. As soon as the man's body was placed on the ground, his girlfriend hugged the body and began crying uncontrollably.

According to the police, the deceased has been identified as Shaukat Khan (22), son of Ali Khan, a resident of Sangad Ola. Shaukat lived in a rented house with his elder brother, Jumma Khan, and his girlfriend (19), a resident of Jharkhand. Shaukat worked as a furniture maker.

On Sunday morning, Shaukat locked the door of his room and hanged himself. His girlfriend was cooking in the kitchen at the time. When she tried to call her boyfriend, she found the door locked. Peering through the window, she saw Shaukat hanging from the noose.

She immediately called Jumma Khan. Neighbors arrived, broke open the gate, and brought down the body, but by then Shaukat had died. The body was kept in the mortuary at Bhiad Hospital and handed over to the family after the postmortem.

Villagers reported that about 10 days ago, the girl's family came to take her, but she flatly refused to go. She stated that she would stay with Shaukat. After this, the family returned.

At present, the police have registered a case and begun the investigation. The reasons for the suicide have not yet been revealed.