3 बच्चों के सामने टुकड़े-टुकड़े हो गई मां, पति बोला-मेरे जीवन की पहली गलती

3 बच्चों के सामने टुकड़े-टुकड़े हो गई मां, पति बोला-मेरे जीवन की पहली गलती
3 बच्चों के सामने टुकड़े-टुकड़े हो गई मां, पति बोला-मेरे जीवन की पहली गलती
 
अजमेर. खबर राजस्थान के अजमेर जिले से है। जहां दौराई रेलवे स्टेशन पर पटरी पार करने के दौरान एक महिला की मौत हो गई। कल दोपहर में हुए इस घटनाक्रम के बाद आज अंतिम संस्कार किया गया है और इस घटना के बाद से ही परिवार सदमे में है । मामले की जांच कर रही रामगंज पुलिस ने बताया अजमेर-ब्यावर रेल लाइन पर कल दोपहर में 40 साल की इशरत परवीन अपने तीन बच्चों साजिया, ईमान और शहिता को स्कूल से लेकर लौट रही थी । वह खुद भी मदरसा पैराटीचर थी। तीनों बच्चे मां का इंतजार करते हुए पटरी के उस तरफ खड़े थे। मां ने उन्हें दूर से ही इशारा कर दिया था और वे वहीं रुके हुए थे ।
 
 
बच्चे के आंसू देख मां सामने से आ रही मौत भी भूल गई 
इशरत अपने स्कूटर पर थी । स्कूटर खड़ा कर वह रेल लाइन पार करने के बाद बच्चों की तरफ जा रही थी। बच्चों की ओर जाते हुए इशरत यह भी भूल गई की दूसरी ओर से सुपर फास्ट ट्रेन आ रही है। इशरत ने जैसे ही पटरी पर पैर रखा सुपरफास्ट ट्रेन ने इशरत को भयंकर टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि इशरत के शरीर के कई टुकड़े हो गए ।
 
मां की लाश देख बिलख पड़े मासूम बच्चे
उधर दूसरी ओर खड़े हुए बच्चे अपनी मां को इस हालत में देख स्तब्ध रह गए। बेटी ने पिता को फोन करके इसकी सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे । पुलिस भी मौके पर आ गई। कल शाम तक जैसे तैसे शव को बटोरा गया और उसके बाद मुर्दाघर में रखवाया गया । आज इशरत का अंतिम संस्कार किया गया है। रामगंज थाना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर रही है ।
 
पति बोला-पहली बार बीवी को भेजा और पहली बार में ही उसे खो दिया
इशरत परवीन के पति महबूब मंसूरी ने पुलिस को बताया वह खुद बच्चों को लेने और छोड़ने जाता है । कल दोपहर भी वह बच्चों को लेने जा रहा था , लेकिन तभी पत्नी का फोन आया उसने कहा कि वह मदरसे से जल्दी निकल गई है और बच्चों को लेते हुए आ जाएगी। महबूब ने अपनी पत्नी इशरत को कहा था कि पटरियों को देखकर पार करे, लेकिन मौत उसका इंतजार कर रही थी। पहली बार ही उसने पत्नी को भेजा था और पहली बार में ही पत्नी को खो दिया।
Mother torn into pieces in front of 3 children, husband said - first mistake of my life
 
Ajmer. The news is from Ajmer district of Rajasthan. Where a woman died while crossing the track at Daurai railway station. After this incident that happened yesterday afternoon, the last rites were performed today and the family is in shock since this incident. Ramganj police, which is investigating the case, said that 40-year-old Ishrat Parveen was returning from school with her three children Sazia, Iman and Shahita on the Ajmer-Beawar railway line yesterday afternoon. She herself was a madrasa parateacher. The three children were standing on the other side of the track waiting for their mother. The mother had signaled them from a distance and they were standing there.
 
Seeing the tears of the child, the mother even forgot the death coming from the front
Ishrat was on her scooter. After parking the scooter, she was going towards the children after crossing the railway line. While going towards the children, Ishrat also forgot that a super fast train was coming from the other side. As soon as Ishrat stepped on the track, the superfast train hit her terribly. The collision was so strong that Ishrat's body broke into pieces.
 
Innocent children wept on seeing their mother's dead body
The children standing on the other side were shocked to see their mother in this condition. The daughter called her father and informed him about this. The family members reached the spot. The police also reached the spot. By yesterday evening, somehow the body was collected and then kept in the mortuary. Today Ishrat's last rites were performed. Ramganj police station is investigating the entire incident.
 
Husband said - I sent my wife for the first time and lost her in the first attempt itself
Ishrat Parveen's husband Mehboob Mansoori told the police that he himself goes to pick up and drop the children. Yesterday afternoon also he was going to pick up the children, but then he got a call from his wife, she said that she had left the madrasa early and would come after picking up the children. Mehboob had told his wife Ishrat to look at the tracks and cross, but death was waiting for her. He had sent his wife for the first time and lost her in the very first attempt.