विदेश जाने की चाहत में लड़की ने की शादी, कनाडा पहुंचते ही ब्लॉक कर दिया पति का नंबर

 0
विदेश जाने की चाहत में लड़की ने की शादी, कनाडा पहुंचते ही ब्लॉक कर दिया पति का नंबर
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

विदेश जाने की चाहत में लड़की ने की शादी, कनाडा पहुंचते ही ब्लॉक कर दिया पति का नंबर

राजस्थान में लुटेरी दुल्हन के मामले तो आपने कई सुने होंगे। कई बार रुपयों के लालच में तो कई बार जेवरात हड़पने को लेकर लुटेरी दुल्हन शादी करती है और कुछ दिनों बाद ही फरार हो जाती है। लेकिन राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक लुटेरी दुल्हन ने विदेश जाने के लिए शादी की। अब शादी होने के बाद वह तो विदेश चली गई लेकिन अपने पति का नंबर ब्लॉक कर दिया।

15 दिन भी नहीं रही पति के पास
दरअसल हनुमानगढ़ जिले के संगरिया इलाके के वार्ड नंबर 29 निवासी विशाल सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 25 दिसंबर को पंजाब की रहने वाली सुखविंदर कौर के साथ उसकी शादी हुई। जो विशाल के घर पर 7 जनवरी तक रही। इस दौरान उसने करीब 1 लाख रुपए की शॉपिंग,डेढ़ लाख की विदेश की टिकट,एक लाख की विदेशी करेंसी और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई।

कनाड़ा जाते ही ब्लॉक किया नंबर
पीड़ित विशाल का कहना है कि शादी के बाद दुल्हन कनाडा चली गई। क्योंकि उसने कनाडा की फाइल पहले से ही लगा रखी थी। दुल्हन ने विशाल को कहा था कि उसे भी वह अपने साथ कनाडा लेकर जाएगी। दुल्हन ने कनाडा जाने के बाद 10 मार्च तक तो विशाल से बात की लेकिन इसके बाद मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।

ससुर ने भी दिया बेटी का साथ
विशाल का कहना है कि जब उसने इस बारे में अपने ससुर से बात की तो वह कहते हैं कि अब रिश्ता नहीं रखना चाहते। उन्हें तो बेटी की शादी का रजिस्ट्रेशन लेकर ही विदेश भेजना था। फिलहाल अब पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों सहित अन्य लोगों से बातचीत में लगी है।

Wanting to go abroad, the girl got married, blocked her husband's number as soon as she reached Canada

You must have heard many cases of robber brides in Rajasthan. Many times, out of greed for money and sometimes to grab jewellery, a robber bride marries and runs away after a few days. But a unique case has come to light from Hanumangarh district of Rajasthan. Where a robber bride got married to go abroad. Now after marriage, she went abroad but blocked her husband's number.

Didn't stay with husband even for 15 days
In fact, Vishal Soni, resident of ward number 29 of Sangaria area of Hanumangarh district, has told in the complaint given to the police that on December 25, he got married to Sukhwinder Kaur, a resident of Punjab. Who stayed at Vishal's house till 7 January. During this time, she ran away with shopping worth about Rs 1 lakh, foreign tickets worth Rs 1.5 lakh, foreign currency worth Rs 1 lakh and gold jewellery.

Number blocked as soon as I went to Canada
Victim Vishal says that after the marriage the bride went to Canada. Because he had already filed the Canadian file. The bride had told Vishal that she would also take him with her to Canada. After going to Canada, the bride talked to Vishal till March 10 but after that the mobile number was blocked.

Father-in-law also supported the daughter
Vishal says that when he talked to his father-in-law about this, he said that he no longer wants to maintain the relationship. He had to send his daughter abroad only after getting her marriage registered. At present, the police have started registering the case. The police is engaged in talks with family members and other people.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT