ट्रक व कार की भिडंत में कार सवार महिला सहित तीन जनों की दर्दनाक मौत,मची चीख पुकार

 0
ट्रक व कार की भिडंत में कार सवार महिला सहित तीन जनों की दर्दनाक मौत,मची चीख पुकार

ट्रक व कार की भिडंत में कार सवार महिला सहित तीन जनों की दर्दनाक मौत,मची चीख पुकार

सिरोही जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में आबूरोड-सरूपगंज फोर लेन पर हनुमान टेकरी कट के पास एक ट्रक व कार के बीच हुई जोरदार भिडंत में कार सवार एक महिला समेत तीन जनों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य की हालत अभी गम्भीर है। दोनों घायलों को तलहटी ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इधर, हादसे के बाद यहां चीख पुकार सी मच गई। भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची व घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार फोरलेन पर रविवार को सरूपगंज की तरफ से पालनपुर जा रही कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे दूर जाकर पलट गया। कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटना में कार चालक कोटा निवासी हेमाराम, कार सवार शिवगंज हाल महाराष्ट्र के पुणे निवासी प्राची ओसवाल (15) पुत्री प्रवीण व आशा ओसवाल पत्नी प्रवीण, घेवरचंद ओसवाल पुत्र भीमा, लीला देवी पत्नी घेवरचंद गम्भीर रूप से घायल हो गए।

 घायलों को उपचार के लिए ग्लोबल अस्पताल लाया गया। इनमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों में से लीला देवी व प्राची ने ट्रोमा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों की स्थिति गम्भीर होने से उन्हें उच्च स्तरीय अस्पताल रेफर किया गया। सदर पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शवों को मोर्चरी में रखवाया है। सदर थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया कि दुर्घटना में तीन जनों की मौत हुई है और दो जने गम्भीर घायल है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Painful death of three people including car rider in truck and car collision, screams

Three people, including a woman in the car, died in a massive collision between a truck and a car near Hanuman Tekri Cut on Abu Road-Sarupganj four lane in Abu Road Sadar police station area of Sirohi district. While the condition of two others is still critical. Both the injured were admitted to Foothills Trauma Center, where their treatment is ongoing. Here, after the accident, there was an outcry here. On receiving information about the horrific road accident, Sadar police reached the spot and took information about the incident.

According to the information, on Sunday, a car going from Sarupganj to Palanpur collided with a truck coming from the front on the four lane. After the collision, the truck overturned on the side of the road. The car was also completely damaged. After the accident, a crowd of people gathered at the spot, took out the injured people trapped in the car and sent them to the hospital for treatment. In the accident, car driver Kota resident Hemaram, car rider Shivganj Hall, Prachi Oswal (15), resident of Pune, Maharashtra, daughter Praveen and Asha Oswal wife Praveen, Ghevarchand Oswal son Bhima, Leela Devi wife Ghevarchand were seriously injured.

  The injured were brought to Global Hospital for treatment. In this, the car driver died on the spot. While among the injured, Leela Devi and Prachi died during treatment at the Trauma Center. Since the condition of the other injured was serious, they were referred to a higher level hospital. Sadar police informed the family members and kept the dead bodies in the mortuary. Sadar Police Station Officer Praveen Acharya said that three people have died in the accident and two are seriously injured. After the accident, the truck driver has fled from the spot and is being searched.