बीकानेर : दहेज के लिए ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित,पति सहित चार पर केस दर्ज

 0
बीकानेर : दहेज के लिए ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित,पति सहित चार पर केस दर्ज

बीकानेर : दहेज के लिए ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित,पति सहित चार पर केस दर्ज

बीकानेर। विवाहिता को दहेज के लिए जान से मारने का प्रयास का आरोप लगाते महिला थाना पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।सुजानदेसर रामदेव मंदिर के पास रहने वाले केवलचन्द गहलोत ने महिला थाने को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी सलोनी गहलोत की शादी पुरानी गिन्नाणी पंवारसर निवासी रावल कच्छावा के साथ 16 मई 2022 के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही सवल कच्छावा और उसके परिवार वाले दहेज की मांग को लेकर उसको प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित किया गया। कुछ दिन पहले सलोनी के ससुराल वालों ने दो लाख रूपए की डिमांड रखी। डिमांड पूरी न होने पर उसकी पुत्री को जान से करने का प्रयास किया जिसके चलते उसकी पुत्री सलोनी पीबीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है।

पुलिस ने केवलचन्द गहलोत की शिकायत पर पति रावल कच्छावा, ससुर महेंद्र कच्छावा, सास आशा, देवर कुलदीप ननद मधु के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक राजेश को सौंप दी है।

Bikaner: In-laws harassed for dowry, case filed against four including husband

Bikaner. Women's police station has registered a case against three people including her husband under various sections including dowry harassment, alleging an attempt to kill a married woman for dowry. Kevalchand Gehlot, living near Sujandesar Ramdev temple, gave a complaint to the women's police station. It has been told that his daughter Saloni Gehlot was married to Rawal Kachhawa, a resident of Old Ginnani Panwarsar, on 16 May 2022.

  After marriage, Saval Kachhawa and his family started harassing her demanding dowry. She was tortured for not fulfilling the demand of dowry. A few days ago, Saloni's in-laws placed a demand of Rs 2 lakh. When the demand was not met, an attempt was made to kill his daughter, due to which his daughter Saloni is admitted in the ICU ward of PBM Hospital.

  On the complaint of Kevalchand Gehlot, police have registered a case of dowry harassment against husband Rawal Kachhawa, father-in-law Mahendra Kachhawa, mother-in-law Asha, brother-in-law Kuldeep and sister-in-law Madhu. The investigation of the case has been handed over to Police Inspector Rajesh.