शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी,पांच नामजद

 0
शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी,पांच नामजद

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी,पांच नामजद


बीकानेर। शादी के बहाने से साढ़े आठ लाख रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। लूणकरनसर के खारी निवासी रामेश्वर पुत्र मोहनराम सोनी ने कालू थाने में पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में गाशहर चौपड़ा बाड़ी निवासी मनोज पुत्र रामनारायण सोनी, बनारस निवासी दीपक, राजू, मनोज चौधरी एवं अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी से साढ़े आठ लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है।

परिवादी ने बताया कि 18 जनवरी 2023 को उसके पुत्र राकेश की पूजा के साथ शादी हुई थी। कुछ दिन बाद पूजा का चाचा उसके घर पर आया और पूजा को अपने साथ पीहर बनारस ले गया। दस दिन बाद परिवादी पूजा को लेने बनारस गया। तब पूजा की मां व अनिल ने उसे भेजने से इनकार कर दिया।

 तब परिवादी ने आरोपियों से बातचीत की। आरोपियों ने उससे एक लाख रुपए की मांग की। आरोपियों ने कहा कि खाते में एक लाख रुपए जमा करवाओ तब ही पूजा को भेजेंगे। आरोपियों ने कहा कि पूजा राकेश के साथ झूठी शादी कराई थी। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी पूर्वक करीब साढ़े आठ लाख रुपए ठग लिए।

Fraud of lakhs on the pretext of marriage, five named


Bikaner. A case of fraud of Rs 8.5 lakh on the pretext of marriage has come to light. Rameshwar son of Mohanram Soni, resident of Khari, Lunkaransar, has filed a case against five people in Kalu police station. According to the police, the complainant has alleged in the report against Manoj son of Ramnarayan Soni, resident of Gashahar Chopra Bari, Deepak, Raju, Manoj Chaudhary and Anil, resident of Banaras, of fraudulently embezzling Rs 8.5 lakh.

The complainant told that on January 18, 2023, his son Rakesh was married to Pooja. After a few days, Pooja's uncle came to her house and took Pooja with him to Pehar Banaras. Ten days later the complainant went to Banaras to take Pooja. Then Pooja's mother and Anil refused to send her.

Then the complainant talked to the accused. The accused demanded Rs 1 lakh from him. The accused said that only after depositing one lakh rupees in the account will they send it to Pooja. The accused said that Pooja had got a false marriage done with Rakesh. The complainant alleges that the accused fraudulently defrauded about Rs 8.5 lakh.