बजरी से भरे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवक गंभीर घायल

 0
बजरी से भरे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवक गंभीर घायल

बजरी से भरे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवक गंभीर घायल

राजस्थान के बाड़मेर में गुड़ामालानी क्षेत्र में गुरुवार रात आरजीटी थाना क्षेत्र के जालीखेड़ा सरहद में तेज गति से आ रहे बजरी से भरे डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए।पुलिस के अनुसार जालीखेड़ा गांव की सरहद में धोलानाडा सड़क मार्ग पर बाइक पर सवार दो युवक अपने गांव की जा रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक बजरी से भरे डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। 

दुर्घटना में बाइक पर सवार साबिर खां पुत्र इमान खान एवं हसन खां पुत्र इमाम खान निवासी शमों की ढाणी गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।सूचना मिलने पर आरजीटी पुलिस मौके पर पहुंची एवं गंभीर घायलों को निजी वाहन से गुड़ामालानी के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को सांचौर रैफर किया। पुलिस ने इमान खान की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Dumper filled with gravel hits bike, 2 youths seriously injured

A gravel-laden dumper traveling at high speed hit a bike in the Jalikheda border of RGT police station area on Thursday night in Gudamalani area of Barmer, Rajasthan. Due to this, two youths riding a bike were seriously injured. According to the police, two youths riding a bike were going to their village on the Dholanada road on the outskirts of Jalikheda village. During this time, a gravel-laden dumper coming at high speed from behind hit the bike.

In the accident, Sabir Khan, son of Iman Khan and Hasan Khan, son of Imam Khan, residents of Shams ki Dhani, who were riding the bike, were seriously injured. After the accident, the dumper driver fled from the spot. On receiving the information, RGT police reached the spot and the seriously injured were brought to the government hospital in Gudamalani in a private vehicle. After first aid here, the seriously injured were referred to Sanchore. Police have registered a case on the report of Iman Khan and started investigation.