कैफे में युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

 0
कैफे में युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

कैफे में युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

बीकानेर शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बाप-बेटे पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल, इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

व्यास कॉलोनी पुलिस के अनुसार लड़की ने आरोप लगाया है कि वो जिस लड़के के साथ स्कूल में पढ़ती थी, उसी के साथ जान-पहचान बढ़ गई। दोनों ने विवाह करने का भी मानस बनाया। इस बीच लड़की पढऩे के लिए बीकानेर से सीकर चली गई। लड़का सीकर भी पहुंच गया। जहां उसे बार-बार परेशान करता था। कई बार लड़ाई-झगड़ा भी किया। इसी से परेशान होकर वो सीकर से वापस बीकानेर आ गई।

आरोप है कि पांच मई को लड़के ने उसे जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित एक कैफे में बुलाया। जहां लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान वीडियो और फोटो लिए गए। अब इन अश्लील फोटो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म किया जा रहा है। लड़की का आरोप है कि युवक ने कई बार उसके घर आकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। लड़की का आरोप है कि उसके पिता को जब इस बारे में बताया तो उसने भी धमकाया और समाज में बदनाम करने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।