मनीष सोनी भाजपा मीडिया संयोजक नियुक्त, संगठन ने फिर जताया भरोसा
मनीष सोनी को भाजपा बीकानेर देहात जिला मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के निर्देशानुसार की गई।

मनीष सोनी भाजपा मीडिया संयोजक नियुक्त, संगठन ने फिर जताया भरोसा
बीकानेर, 31 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने मनीष सोनी को भाजपा बीकानेर देहात जिला मीडिया संयोजक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की कार्यशैली पर नजर रखी जाती है। मनीष सोनी लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और भाजपा मीडिया का कार्य कुशलता से संभालते आ रहे हैं। उनकी कार्यशक्ति और समर्पण को देखते हुए एक बार पुनः उन्हें मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस नियुक्ति से भाजपा मीडिया विंग को और अधिक सक्रिय और प्रभावशाली दिशा मिलने की उम्मीद है।