Raksha Bandhan 2023: आज मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार, जानें राखी बांधने का सही नियम और मुहूर्त

Raksha Bandhan 2023 Significance: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार भद्रा के कारण दो दिन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त को पड़ रहा है। तो आइए जानते हैं कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और नियम क्या है।

 0
Raksha Bandhan 2023: आज मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार, जानें राखी बांधने का सही नियम और मुहूर्त

Raksha Bandhan 2023: आज भाई-बहनों का त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। वहीं भाई अपनी बहन को उपहार देकर सदैव उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। भाइयों को हमेशा शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधना चाहिए तभी उनकी घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। आपको बता दें कि इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा लग रहा है, जिस वजह से राखी दो दिनों तक बांधी जाएगी। आज यानी 30 अगस्त को पूरा दिन भद्रा रहेगा और रात में ही शुभ मुहूर्त शुरू होगा। वहीं बहनों को राखी बांधते समय कुछ नियमों का भी पालन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं रक्षाबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 

  • सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आरंभ-  आज10 बजकर 58 मिनट से (30 अगस्त 2023)
  • पूर्णिमा तिथि समापन- 31 अगस्त 2023 को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर 
  • राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- 30 अगस्त को रात 9 बजकर 1 मिनट से 31 अगस्त  सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक

रक्षाबंधन पर भद्रा का समय

  • भद्रा आरंभ- आज सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू (30 अगस्त 2023)
  • भद्रा समाप्त-  आज रात 9 बजकर 1 मिनट पर (30 अगस्त 2023)

राखी बांधते समय बहनें इन नियमों का करें पालन

  • रक्षाबंधन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूरे घर में गंगाजल छिड़कें।
  • स्नान के बाद सूर्य देव को जल देते समय अपने कुल देवता का स्मरण करें और उनका आशीर्वाद लें।
  •  इसके बाद शुभ मुहुर्त का ध्यान रखते हुए राखी की थाली सजाएं।
  • राखी की थाली में तांबे या पीतल की थाली में राखी, अक्षत, सिन्दूर, मिठाई और रोली रखें।
  • रक्षाबंधन पर अपने कुल देवता को रक्षा सूत्र समर्पित करके पूजा संपन्न करें
  • राखी बांधते समय इस बात का ध्यान रखें कि भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर हो।
  • बहनें सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक लगाएं और फिर उसकी कलाई पर राखी बांधें।
  • बहनें भाई के दाहिने हाथ पर ही राखी बांधें
  • राखी बांधने के बाद बहन और भाई एक दूसरे को मिठाई खिलाएं।

Raksha Bandhan 2023: Today Rakshabandhan, the festival of brothers and sisters, is being celebrated. On this day sisters tie rakhi on their brother's wrist. On the other hand, brothers give gifts to their sisters and promise to protect them always. Brothers should always tie rakhi in auspicious time only then only happiness and prosperity comes in their family. Let us tell you that this time Bhadra is being observed on the day of Raksha Bandhan, due to which Rakhi will be tied for two days. Today i.e. on August 30, the whole day will be Bhadra and the auspicious time will start in the night itself. At the same time, some rules should also be followed while tying Rakhi to the sisters. So let's know about the important things related to Raksha Bandhan.

auspicious time to tie rakhi
The full moon date of the Shukla Paksha of the month of Sawan begins - today (August 30, 2023) from 10.58 am
Full moon date ends - 31 August 2023 at 7.5 am
Auspicious time to tie Rakhi - 30th August at 9.01 pm to 31st August from 7.00 am to 5.00 am
Bhadra Timings on Raksha Bandhan
Bhadra starts - starting from 10.58 am today (30 August 2023)
Bhadra ends - tonight at 9.1 minutes (30 August 2023)
Sisters should follow these rules while tying Rakhi
On the day of Raksha Bandhan, get up early in the morning and take a bath and sprinkle Gangajal all over the house.
While offering water to the Sun God after bath, remember your family deity and seek his blessings.
After this decorate the Rakhi plate keeping in mind the auspicious time.
Keep Rakhi, Akshat, Sindoor, Sweets and Roli in a copper or brass plate in Rakhi's plate.
Perform the puja on Raksha Bandhan by dedicating the Raksha Sutra to your family deity.
While tying Rakhi, keep in mind that the brother's face should be towards the east.
Sisters first apply tilak on brother's forehead and then tie rakhi on his wrist.
Sisters tie rakhi on brother's right hand only.
After tying Rakhi, sister and brother feed each other sweets.