बीजेपी में मुख्यमंत्री के लिए जयपुर से दिल्ली तक दौड़, वसुंधरा राजे ने दिखाई ताकत

 0
बीजेपी में मुख्यमंत्री के लिए जयपुर से दिल्ली तक दौड़, वसुंधरा राजे ने दिखाई ताकत

 

बीजेपी में मुख्यमंत्री के लिए जयपुर से दिल्ली तक दौड़, वसुंधरा राजे ने दिखाई ताकत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की है. हालांकि, बीजेपी की ओर से सीएम कौन होगा, इसको लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का अपने समर्थक विधायक के साथ मुलाकात कर अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी शिर्ष नेतृत्व को इस बात की ओर इशारा कर दिया गया कि उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. चुनाव में बीजेपी ने 115 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की, इसमें वसुंधरा कैंप की ओर से दावा किया जा रहा है कि ज्यादातर विधायक चाहते हैं कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बनें. राजे ने भी अपनी ताकत का एहसास सोमवार को अपने आवास पर विधायकों से मुलाकात कर करा दिया. दवा किया जा रहा है कि 45 से ज्यादा विधायकों ने वसुंधरा राजे से मुलाकात की.

सीएम को लेकर दिल्ली में मंथन : प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चा जोरों पर है. इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की और प्रदेश की विधानसभा चुनाव को लेकर जानकारी दी. बताया जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भी चर्चा हुई है. अब आज-कल में पार्टी शिर्ष नेतृत्व की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा और वह जयपुर में विधायक दल की बैठक कर विधायकों से सीएम के नाम को लेकर सुझाव लेगा. इसके बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में होगा, लेकिन उससे पहले ही जिस तरह से वसुंधरा राजे अपने आवास पर विधायकों से मुलाकात कर ये दिखाया दिया कि उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.


45 से ज्यादा विधायकों का दावा : सोमवार को सुबह से सिविल लाइन 13 नम्बर बंगले पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का विधायकों के साथ मुलाकात का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चला. गजेंद्र सिंह खींवसर, कालीचरण सराफ, पुष्पेंद्र सिंह बाली, प्रताप सिंह सिंघवी, प्रेमचंद बैरवा, शंकर सिंह रावत, सुरेश रावत, मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, गोपीचंद मीणा, कन्हैयालाल चौधरी, शत्रुघ्न गौतम, गोविंद रानीपुरिया, कंवरलाल मीणा, राधेश्याम बैरवा, कालूलाल, बहादुर सिंह कोली, कैलाश वर्मा, रामस्वरूप लांबा, ललित मीणा, बाबू सिंह राठौड़ सहित कई विधायक राजे से मिलने पहुंचे.

वसुंधरा राजे कैंप से जुड़े नेताओं का दावा है कि 45 से ज्यादा विधायकों ने राजे से मुलाकात की. हालांकि, ये मुलाकात सामान्य शिष्टाचार बताई जा रही है, लेकिन राजनीति में कभी कुछ भी सामान्य नहीं होता. इसलिए इन मुलाकातों को राजनीति के चश्मे से देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि राजे ने अब शिर्ष नेतृत्व को ये दिखाने की कोशिश की है कि चुनाव में भले ही उन्हें फेस नहीं बनाया गया, लेकिन आज भी 115 जीत कर आने वाले विधायकों में उन विधायकों की संख्या ज्यादा है जो उन्हें सीएम के रूप में देखना चाहते हैं.

ये विधायक माने जाते हैं राजे समर्थक : कुलदीप धनखड़ - विराटनगर, कालीचरण सराफ - मालवीयनगर, कैलाश वर्मा - बगरु, प्रेमचंद बैरवा - दूदू, रामअवतार बैरवा - चाकसू, जसवंत यादव - बहरोड़, अलवर शहर - संजय शर्मा, शंकर सिंह रावत - ब्यावर, सुरेश रावत - पुष्कर, अनिता भदेल - अजमेर दक्षिण, रामस्वरूप लांबा - नसीराबाद, शत्रुघ्न गौतम - केकड़ी, मंजू बाघमार - जायल, कजय सिंह किलक - डेगाना, जब्बर सिंह सांखला - आसींद, सिद्धी कुमारी - बीकानेर पूर्व, अंशुमन भाटी - कोलायत, डॉ. विश्वनाथ - खाजूवाला, गुरवीर सिंह - सादुलशहर, संजीव बेनीवाल - भादरा, पुष्पेंद्र राणावत - बाली, गजेंद्र सिंह खींवसर - लोहावट, बाबुसिंह राठौड़ - शेरगढ़, भैराराम चौधरी - ओसियां, अर्जुनलाल गर्ग - बिलाड़ा, छोटू सिंह भाटी - जैसलमेर, महंत प्रतापपुरी - पोकरण, अरुण अमराराम चौधरी - पचपदरा, हमीर सिंह भायल - सिवाना, केके विश्नोई - गुढ़ामालानी, ओटाराम देवासी - सिरोही, समाराम गरासिया - पिंडवाड़ा आबु, जोगाराम पटेल - लूणी, श्रीचंद कृपलानी - निंबाहेड़ा, हेमंत मीणा - प्रतापगढ़, कैलाश मीणा - गढ़ी, प्रताप गमेती - गोगुंदा, हरिसिंह चौहान - भीम, कंवरलाल मीणा - अंता, राधेश्याम बैरवा - बारां, ललित मीणा - किशनगंज, प्रताप सिंह सिंघवी - छबड़ा, कालूलाल मेघवाल - डग, गोविंद प्रसाद रानीपुरिया - मनोहर थाना.


निर्दलीय भी राजे के समर्थक : वहीं, निर्दलीय विधायकों की बात की जाए तो आधा दर्जन से ज्यादा निर्दलीय जीत कर आने वाले विधायक वसुंधरा कैंप के माने जा रहे हैं, जिसमें यूनुस खान भी वसुंधरा के सबसे करीबी माने जाते रहे हैं. डीडवाना से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत हासिल की. इसी तरह से अनीता सिंह, चंद्रभान सिंह और रविन्द्र भाटी राजे के समर्थक माने जाते हैं. खास बात है कि जिन विधायकों ने वसुंधरा राजे से मुलाकात की उनमें से ज्यादा ने भले ही ये कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला संसदीय बोर्ड तय करेगा, लेकिन साथ में उन्हें उस बात को भी मजबूती से रखा कि पहली पसंद तो वसुंधरा राजे ही हैं.

Race for Chief Minister in BJP from Jaipur to Delhi, Vasundhara Raje shows strength

Jaipur. BJP has won the Rajasthan Assembly elections. Although, no decision has been taken yet by BJP regarding who will be the CM, but by the meeting of former CM Vasundhara Raje with her supporting MLA, indirectly it was pointed out to the top leadership of the party that she should be ignored. can not be done. BJP won 115 assembly seats in the elections, in which Vasundhara camp is claiming that most of the MLAs want Vasundhara Raje to become the Chief Minister. Raje also made his power felt by meeting the MLAs at his residence on Monday. It is being said that more than 45 MLAs met Vasundhara Raje.

Churning in Delhi regarding CM: After BJP getting majority in the state, the discussion is in full swing in the political circles about who will be the Chief Minister. Meanwhile, BJP state president CP Joshi and state in-charge Arun Singh met National President JP Nadda in Delhi and gave information about the state assembly elections. It is being told that the name of the Chief Minister was also discussed in this meeting. Now someday, an observer will be appointed by the top leadership of the party and he will hold a meeting of the legislature party in Jaipur and take suggestions from the MLAs regarding the name of the CM. After this, the decision on who will be the Chief Minister will be taken in the Parliamentary Board meeting, but even before that, the way Vasundhara Raje met the MLAs at her residence showed that she cannot be ignored.


Claim of more than 45 MLAs: On Monday morning, the meeting of former CM Vasundhara Raje with the MLAs started at Civil Line number 13 bungalow which continued till late night. Gajendra Singh Khinvsar, Kalicharan Saraf, Pushpendra Singh Bali, Pratap Singh Singhvi, Premchand Bairwa, Shankar Singh Rawat, Suresh Rawat, Manju Baghmar, Vijay Singh Chaudhary, Gopichand Meena, Kanhaiyalal Chaudhary, Shatrughan Gautam, Govind Ranipuria, Kanwarlal Meena, Radheshyam Bairwa, Many MLAs including Kalulal, Bahadur Singh Koli, Kailash Verma, Ramswaroop Lamba, Lalit Meena, Babu Singh Rathore came to meet Raje.

Leaders associated with Vasundhara Raje camp claim that more than 45 MLAs met Raje. Although this meeting is being said as a common courtesy, nothing is ever normal in politics. Therefore, these meetings are being seen from the prism of politics and it is believed that Raje has now tried to show the top leadership that even though he was not made the face in the elections, even today 115 MLAs who have won There are more number of MLAs who want to see him as CM.

These MLAs are considered Raje supporters: Kuldeep Dhankhar - Viratnagar, Kalicharan Saraf - Malviyanagar, Kailash Verma - Bagru, Premchand Bairwa - Dudu, Ramavatar Bairwa - Chaksu, Jaswant Yadav - Behror, Alwar city - Sanjay Sharma, Shankar Singh Rawat - Beawar, Suresh Rawat - Pushkar, Anita Bhadel - Ajmer South, Ramswaroop Lamba - Nasirabad, Shatrughan Gautam - Kekri, Manju Baghmar - Jayal, Kajay Singh Kilak - Degana, Jabbar Singh Sankhla - Asind, Siddhi Kumari - Bikaner East, Anshuman Bhati - Kolayat, Dr. Vishwanath - Khajuwala, Gurvir Singh - Sadulshahr, Sanjeev Beniwal - Bhadra, Pushpendra Ranaut - Bali, Gajendra Singh Khinvsar - Lohawat, Babusingh Rathod - Shergarh, Bhairaram Choudhary - Osian, Arjunlal Garg - Bilara, Chhotu Singh Bhati - Jaisalmer, Mahant Pratappuri - Pokaran, Arun Amra Ram Chaudhary - Pachpadra, Hamir Singh Bhayal - Siwana, KK Vishnoi - Gudhamalani, Otram Dewasi - Sirohi, Samaram Garasia - Pindwara Abu, Jogaram Patel - Luni, Srichand Kripalani - Nimbahera, Hemant Meena - Pratapgarh, Kailash Meena - Garhi, Pratap Gameti - Gogunda, Harisingh Chauhan - Bhim, Kanwarlal Meena - Anta, Radheshyam Bairwa - Baran, Lalit Meena - Kishanganj, Pratap Singh Singhvi - Chhabra, Kalulal Meghwal - Dag, Govind Prasad Ranipuriya - Manohar police station.


Independents are also supporters of Raje: On the other hand, if we talk about independent MLAs, more than half a dozen independent MLAs who have won are considered to be of Vasundhara camp, in which Yunus Khan is also considered to be closest to Vasundhara. When he did not get a ticket from Didwana, he contested the elections as an independent candidate and won. Similarly, Anita Singh, Chandrabhan Singh and Ravindra Bhati are considered supporters of Raje. The special thing is that even though most of the MLAs who met Vasundhara Raje said that the decision of the Chief Minister will be decided by the Parliamentary Board, they also firmly maintained that Vasundhara Raje is the first choice.