ये कैसी पुलिस? भीड़ ने घेरकर हेड कांस्टेबल को पीटा,लोगों का आरोप-नशे में धुत था

 0
ये कैसी पुलिस? भीड़ ने घेरकर हेड कांस्टेबल को पीटा,लोगों का आरोप-नशे में धुत था

ये कैसी पुलिस? भीड़ ने घेरकर हेड कांस्टेबल को पीटा,लोगों का आरोप-नशे में धुत था

राजस्थान के उदयपुर में एक पुलिसकर्मी को एक महिला को मारना भारी पड़ गया। नशे की हालत में 3 हेड कांस्टेबलों ने महिला से गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने जीप को घेर लिया। इसके बाद कांस्टेबल को गाड़ी ने नीचे उतारने के लिए अड़ गए।

गाड़ी के ड्राइवर ने कई बार कांस्टेबल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों में गुस्सा इस कदर था कि वे कांस्टेबल से मारपीट करने लग गए। लोग कांस्टेबल की वर्दी को खींचते हुए उसे जीप से नीचे उतारने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल ने महिला से नहीं बल्कि युवक से मारपीट की थी। यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है।

उदयपुर एसपी ने जांच के दिए आदेश…
वहीं इस मामले को लेकर उदयपुर पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने कहा कि पुलिस जांच के बाद स्थिति सामने आ पाएगी। फिलहाल, झाडोल डिप्टी को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गुस्साई भीड़ एक हेड कांस्टेबल की जीप को घेरकर उससे बहस करती नजर आ रही है। वीडियो में पुलिस की जीप में शराब के कार्टन भी नजर आ रहे हैं। मौजूद लोगों का आरोप लगाया कि एक युवक को थप्पड़ मारने के बाद यह विवाद हुआ। लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे में था और उसने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया।

भीड़ ने पुलिसकर्मी से की हाथापाई…
वीडियो में भीड़ ने ओगणा पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल गेबीलाल को ओगणा क्षेत्र के अटाटिया गांव के पास रुकवा कर घेर लिया। शोर मचाने लगे और हेड कांस्टेबल को गाड़ी से नीचे उतारने के लिए अड़ गए और इस बीच खींचतान शुरू हो गई। गाड़ी में मौजूद ड्राइवर ने उसे कई बार बचाने के प्रयास किए लेकिन भीड़ कांस्टेबल से हाथापाई करने लगी। वीडियो में भीड़ कह रही है कि पुलिसकर्मी साबुन लेने दुकान पर आया तब उसने एक युवक के साथ मारपीट की।

वहीं लोगों का कहना था कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। जब गाड़ी रुकवाई तो पीछे शराब के कार्टन पड़े हुए थे। इधर, पुलिस का कहना है कि हेड कांस्टेबल अवैध शराब की कार्रवाई कर शराब जब्त कर लौट रहा था।

पुलिस का आरोप-आरोपी ने करवाया हंगाम
वहीं इस मामले को लेकर थानाधिकारी विरमसिंह ने बताया की हेड कांस्टेबल गेबीलाल थाना क्षेत्र के अटाटिया निवासी निर्भयसिंह की दुकान से अवैध बीयर की 26 बोतले जब्त कर आगे पडावली गश्त पर गए थे। वापसी के दौरान आरोपी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके साथ ही आरोपी ने लोगों के साथ मिलकर हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट की। हेड कांस्टेबल ने कोई नशा नहीं कर रखा था। ये आरोप बेबुनियाद है।

What kind of police is this? The crowd surrounded and beat the head constable, people alleged that he was drunk

In Udaipur, Rajasthan, a policeman was found guilty of killing a woman. In an inebriated state, three head constables abused the woman and assaulted her. After which the angry mob surrounded the jeep. After this, the constable was adamant to get down from the vehicle.

The driver of the vehicle tried several times to save the constable, but the people were so angry that they started beating the constable. People started pulling the constable's uniform and taking him down from the jeep. The video of this incident is going viral on social media. After the video surfaced, it is being said that the head constable had assaulted the young man and not the woman. This incident is being told on Tuesday.

Udaipur SP ordered an inquiry…
Regarding this matter, Udaipur Superintendent of Police Bhuvan Bhushan Yadav said that the situation will be revealed after police investigation. At present, Jhadol Deputy has been ordered to investigate the entire matter. The whole matter will be revealed only after the investigation.

In the video going viral on social media, an angry mob is seen surrounding the jeep of a head constable and arguing with him. Liquor cartons are also seen in the police jeep in the video. People present alleged that the dispute broke out after a young man was slapped. People allege that the policeman was drunk and slapped a young man.

The crowd scuffled with the policeman…
In the video, the mob stopped and surrounded Head Constable Gabilal of Ogana police station near Atatiya village of Ogana area. They started making noise and insisted on getting the head constable down from the vehicle and meanwhile a scuffle started. The driver present in the vehicle made several attempts to save him but the mob started manhandling the constable. In the video, the crowd is saying that the policeman assaulted a young man when he came to the shop to buy soap.

At the same time, people said that the policeman was intoxicated. When the car was stopped, cartons of liquor were lying behind. Here, the police say that the head constable was returning after confiscating liquor after taking illegal liquor action.

Police's allegation-the accused created a ruckus
On the other hand, regarding this matter, Police Officer Viramsingh said that head constable Gabilal had gone on Padawali patrol after seizing 26 bottles of illegal beer from the shop of Nirbhaysingh, a resident of Atatiya police station area. During the return, the accused along with the villagers started a ruckus. Along with this, the accused along with the people assaulted the head constable. The head constable was not intoxicated. This allegation is baseless.