पग-पग बरसे पुष्प, संत-महात्माओं के स्वागत में उमड़े नगरवासी

 0
पग-पग बरसे पुष्प, संत-महात्माओं के स्वागत में उमड़े नगरवासी
View this post on Instagram

A post shared by MyCity Dilse (@mycitydilse)

पग-पग बरसे पुष्प, संत-महात्माओं के स्वागत में उमड़े नगरवासी

संतों ने दोनों हाथों से विश्व कल्याण का दिया आशीर्वाद, जयश्रीराम के जयकारों से हुआ अभिनन्दन

बीकानेर। शनिवार सुबह बीकानेरवासियों को शुभाशीष देने सैकड़ों संतों ने नगर परिक्रमा की। बग्गी, रथों पर सवार संतों द्वारा दोनों हाथों से विश्व का कल्याण हो ऐसा शुभाशीष प्रदान किया जा रहा था। इतना ही नहीं जनता भी जयश्रीराम के जयकारों से, पुष्पवर्षा कर संत-महात्माओं का स्वागत कर रही थी। रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि 19 नवम्बर, रविवार से 108 कुंडीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। इससे पूर्व शनिवार को संत नगर भ्रमण एवं कलश यात्रा निकाली गई थी।

एक जैसे परिधान पहने, सिर पर कलश धारण किए हजारों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।कार्यक्रम संयोजक अशोक मोदी ने बताया कि पद्मविभूषित तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्यजी महाराज 19 नवम्बर, रविवार सुबह नौ बजे जयपुर रोड वृन्दावन एन्क्लेव के पास पधारेंगे। जहां पर उनका स्वागत किया जाएगा। वहां से हल्दीराम प्याऊ, म्यूजियम सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, मॉर्डन मार्केट, केईएम रोड, कोटगेट थाने के आगे से डाक बंगला, रानी बाजार चौराहा, गोगागेट, प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र गंगाशहर होते हुए रामझरोखा कैलाशधाम पहुंचेंगे।कार्यक्रम सचिव श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि महंत गुरु रामदासजी महाराज के आशीर्वाद से कलशयात्रा एवं संत नगर भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यज्ञाचार्य पं. जुगलकिशोर ओझा के आचार्यत्व में यज्ञ, पूजन अनुष्ठान किए जाएंगे। अब रविवार सुबह करीब 8:00 बजे से 108 कुंडीय श्रीरामचरितमानस महायज्ञ की शुरुआत होगी और दोपहर में ४:00 बजे से जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्यजी महाराज के श्रीमुख से रामकथा का वाचन होगा। 

सैकड़ों दुर्लभ संतों ने निकाली परिक्रमा अखिल भारतीय संत संतति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविचलदासजी महाराज, मथुरा से श्यामसुंदरदासजी महाराज, चित्रकूट से महामंडलेश्वर नारायणदासजी महाराज, इंदौर से महामंडलेश्वर राधे बाबा, गुजरात से महामंडलेश्वर पतितपावनदासजी महाराज, अयोध्या से दिगम्बर अखाड़े के महामंत्री श्री वैष्णोदासजी महाराज, बक्सर बिहार से धर्माचार्य स्वामी प्रियमजी महाराज, नौसेरा जम्मू से महामंडलेश्वर श्री संतोषदासजी महाराज एवं नागौर से श्री बजरंगदासजी महाराज सहित लगभग सैकड़ों दुर्लभ साधु-संतों ने नगरपरिक्रमा की। आयोजन में अब तक लगभग 450 संत-महात्मा बीकानेर पहुंच चुके हैं। 

170 से अधिक स्थानों पर हुआ स्वागत, लगभग 15 किमी निकाली नगर परिक्रमा संत नगर भ्रमण प्रभारी कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि रामझरोखा कैलाशधाम से प्रारंभ हुआ संत नगर भ्रमण लगभग 15 किमी तक पूरे शहर में परिक्रमा लगाकर कलशयात्रा के साथ वापस सियारामनगर पहुंचा। लगभग 170 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा, जल सेवा के साथ संत-महात्माओं एवं यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। सुबह करीब 10:30 बजे रामझरोखा कैलाशधाम से सुजानदेसर बाबा रामदेवजी मंदिर, श्रीरामसर रोड, नत्थूसर गेट, नयाशहर थाना, जस्सूसर गेट, चौखूंटी, फड़ बाजार, हैड पोस्ट ऑफिस, सादुलसिंह मूर्ति सर्किल, केईएम रोड, कोटगेट, जेल रोड, कोतवाली, ठठेरा मोहल्ला, भुजिया बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर, गोपनाथ महादेव मंदिर दोपहर दो बजे संत नगर भ्रमण यात्रा पहुंची, जहां पहले से ही उपस्थित कलश यात्रा में शामिल होकर सभी आश्रम पहुंचे।

 

Flowers rained at every step, the townspeople gathered to welcome the saints and Mahatmas.
 
Saints blessed with both hands for the welfare of the world, greeted with shouts of Jai Shri Ram
 
Bikaner. On Saturday morning, hundreds of saints circumambulated the city to give blessings to the people of Bikaner. Saints riding on buggies and chariots were giving blessings for the welfare of the world with both their hands. Not only this, the public was also welcoming the saints and mahatmas by chanting Jai Shri Ram and showering flowers. Ramjharokha Kailashdham's Peethadhishwar Shri Sarjudasji Maharaj told that 108 Kundiya Shri Ramcharit Manas Mahayagya and Shri Ram Katha is going to be organized from 19th November, Sunday. Earlier on Saturday, Sant Nagar tour and Kalash Yatra was taken out.
 
Thousands of women, dressed in identical clothes and carrying Kalash Yatra on their heads, took out the Kalash Yatra. Program coordinator Ashok Modi said that Padma-winning Tulsi Peethadhishwar Jagadguru Shri Rambhadracharyaji Maharaj will arrive near Jaipur Road Vrindavan Enclave at 9 am on Sunday, November 19. Where he will be welcomed. From there, we will reach Ramjharokha Kailashdham via Haldiram Pyau, Museum Circle, Ambedkar Circle, Modern Market, KEM Road, in front of Kotgate Police Station, Dak Bungalow, Rani Bazar Square, Gogagate, Naturopathy Center Gangashahar. Program Secretary Shri Bhagwan Aggarwal said that Mahant Guru With the blessings of Ramdasji Maharaj, Kalshayatra and Sant Nagar tour was successfully completed. Yagya and worship rituals will be performed under the guidance of Yagyacharya Pt. Jugalkishore Ojha. Now the 108 Kundiya Shri Ramcharitmanas Mahayagya will start from around 8:00 am on Sunday morning and the Ramkatha will be read from the mouth of Jagadguru Shri Rambhadracharyaji Maharaj from 4:00 pm onwards.
 
 
 
 
Hundreds of rare saints took out the Parikrama, National President of All India Sant Santi Avichaldasji Maharaj, Shyamsunderdasji Maharaj from Mathura, Mahamandaleshwar Narayandasji Maharaj from Chitrakoot, Mahamandaleshwar Radhe Baba from Indore, Mahamandaleshwar Patitpavandasji Maharaj from Gujarat, General Secretary of Digambar Akhara Shri Vaishnodasji Maharaj from Ayodhya, Buxar Nearly hundreds of rare saints and sages including Dharmacharya Swami Priyamji Maharaj from Bihar, Mahamandaleshwar Shri Santoshdasji Maharaj from Nausehra Jammu and Shri Bajrangdasji Maharaj from Nagaur circumambulated the city. So far, around 450 saints and mahatmas have reached Bikaner for the event.
 
 
 
 
Welcome at more than 170 places, around 15 km city parikrama. Sant Nagar Tour in-charge Kanhaiyalal Bhati said that the Sant Nagar tour which started from Ramjharokha Kailashdham, circumambulated the entire city for about 15 km and reached back to Siyaramnagar with Kalshayatra. Saints-Mahatmas and the devotees participating in the yatra were welcomed by the devotees at more than 170 places with flower showers and water service. Around 10:30 in the morning from Ramjharokha Kailashdham to Sujandesar Baba Ramdevji Temple, Shri Ramsar Road, Natthusar Gate, Nayashahr Police Station, Jassusar Gate, Chaukhunti, Phad Bazaar, Head Post Office, Sadul Singh Murti Circle, KEM Road, Kotgate, Jail Road, Kotwali, Thathera. Mohalla, Bhujia Bazaar, Lakshminath Temple, Gopnath Mahadev Temple, the excursion tour reached Sant Nagar at 2 pm, where everyone reached the ashram by joining the already present Kalash Yatra.