3 जनवरी को होगा पुष्कर राज का भव्य पगड़ी महोत्सव, 2 हजार मीटर लम्बी पगड़ी

 0
3 जनवरी को होगा पुष्कर राज का भव्य पगड़ी महोत्सव, 2 हजार मीटर लम्बी पगड़ी

 

3 जनवरी को होगा पुष्कर राज का भव्य पगड़ी महोत्सव, 2 हजार मीटर लम्बी पगड़ी

पुष्कर तीर्थ नगरी में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन राजस्थान की अजमेर इकाई की ओर से आगामी 3 जनवरी को पुष्करराज का भव्य पगड़ी महोत्सव आयोजित होगा। इस आयोजन का उद्देश्य पितृ वंदन की परंपराओं को जीवंत रखने और देश में खुशहाली की कामना के साथ किया जाता है। यह आयोजन पुष्कर के जाने-माने पंडित रविकांत शर्मा के सानिध्य में होगा।

आयोजक शाखा अध्यक्ष अम्बिका हेड़ा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 3 जनवरी को सुबह 12 बजे सभी यजमान पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना और संकल्प करेंगे। इसके बाद सरोवर पर पलो की भोग झांकी, मनमोहक श्रृंगार दीपदान के बाद महाआरती होगी।

आयोजन के मुख्य यजमान शिवशंकर शशि हेड़ा, सुमित अम्बिका हेड़ा, कृष्ण गोपी सारड़ा और रमेश अमिता करनानी होंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीना बथवाल, सचिव रूपा अग्रवाल, राष्ट्रीय मध्यांचल प्रमुख शारदा महाड़िया, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा लखोटिया, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मंजू भराडिया, प्रदेश अध्यक्ष नमिता खडेलवाल, प्रदेश सचिव डा रानू गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिता गुप्ता, आयोजक शाखा अध्यक्ष अम्बिका हेड़ा, सचिव रागिणी खडेलवाल, कोषाध्यक्ष सुनीता बड़ाया सहित आयोजक शाखा के सभी सदस्य और उनके परिवार के लोग मौजूद रहेंगे। भवानीमंडी, भीलवाड़ा, कोटा, गीतांजलि जयपुर, किशनगढ़, चितौड़गढ़ सहित संस्था की अन्य शाखाओं और उनके परिवार के सैकड़ों सदस्य भी आयोजन में भाग लेंगे।

Pushkar Raj's grand turban festival will be held on January 3, 2 thousand meter long turban

A grand Turban Mahotsav of Pushkarraj will be organized on 3rd January by the Ajmer unit of All India Marwari Women's Conference, Rajasthan in the pilgrimage city of Pushkar. The purpose of this event is to keep alive the traditions of Pitru Vandan and with the wish for prosperity in the country. This event will be held under the guidance of well-known Pandit Ravikant Sharma of Pushkar.

While giving information about the program, organizer branch president Ambika Heda said that on January 3, at 12 am, all the guests will first offer prayers and resolve to Pushkar Sarovar with Vedic chanting. After this, there will be tableau of palo on the lake, beautiful make up and Maha Aarti followed by lamp donation.

The main hosts of the event will be Shivshankar Shashi Heda, Sumit Ambika Heda, Krishna Gopi Sarada and Ramesh Amita Karnani. National President of All India Marwari Women's Conference Neena Bathwal, Secretary Rupa Aggarwal, National Madhyanchal Chief Sharda Mahadia, Outgoing National President Sharda Lakhotia, Outgoing State President Manju Bharadia, State President Namita Khadelwal, State Secretary Dr. Ranu Gupta, State Treasurer Anita Gupta were present in the program. Organizer Branch President Ambika Heda, Secretary Ragini Khadelwal, Treasurer Sunita Badaya and all members of the Organizer Branch and their families will be present. Hundreds of members of other branches of the organization including Bhawanimandi, Bhilwara, Kota, Gitanjali Jaipur, Kishangarh, Chittorgarh and their families will also participate in the event.