राजस्थान से विदा हुआ मानसून, अब मौसम में घुलने लगी ठंडक

 0
राजस्थान से विदा हुआ मानसून, अब मौसम में घुलने लगी ठंडक

राजस्थान से विदा हुआ मानसून, अब मौसम में घुलने लगी ठंडक

जयपुर। राजस्थान में मानसून विदा हो गया है। इसी के साथ प्रदेश में रात का पारा गिरने लगा है। बीते सितंबर में मानसून की विदाई के साथ अब मौसम में ठंडापन घुलने लगा है। हालांकि सर्दी की रंगत 1 दिसंबर से 10 फरवरी तक ज्यादा रहेगी। पश्चिम विक्षोभ, बिपरजॉय और मानसून में झमाझम के बाद मौसम करवट बदलने लगा है। बीते दो-तीन दिन से देर रात हल्की ठंडक घुल रही है। बीते एक सप्ताह में दिन का तापमान 34.2 से 36.7 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।

रात का तापमान भी 25.4 से 23.9 डिग्री सेल्सियस के बीच है। अक्टूबर अंत तक इसमें धीरे-धीरे और गिरावट होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.3 और न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अक्टूबर की शुुरुआत में बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के तट को पार कर जाता है। ऐसे में आर्द्रता ज्यादा बढ़ती है। गर्मी और उमस में इजाफा होता है। लेकिन रात को हल्का ठंडापन बढ़ता है। अक्टूबर में औसत अधिकतम तापमान 30 से 37 न्यूनतम तापमान 15 से 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। अक्टूबर-नवम्बर में कई बार औसत बरसात 10 से 20 मिलीमीटर तक होती है।

Monsoon has departed from Rajasthan, now the weather is becoming cool.

Jaipur. Monsoon has left Rajasthan. With this, the night temperature has started falling in the state. With the departure of monsoon last September, the weather has started becoming cold. However, the winter flavor will be more from 1st December to 10th February. After Western Disturbance, Biparjoy and monsoon rains, the weather has started changing. For the last two-three days, there has been a slight coolness in the late nights. In the last one week, the day temperature has been ranging between 34.2 to 36.7 degrees Celsius.


The night temperature also ranges between 25.4 to 23.9 degrees Celsius. It will gradually decline further by the end of October. On Tuesday, the maximum temperature was 36.3 and the minimum was 22.3 degrees Celsius. In early October, cyclonic storms from the Bay of Bengal cross the coast of Andhra Pradesh. In such a situation the humidity increases more. Heat and humidity increase. But slight coolness increases at night. In October the average maximum temperature reaches 30 to 37 °C and minimum temperature reaches 15 to 26 °C. Sometimes during October-November the average rainfall is 10 to 20 mm.