बीकानेर: हिरण शिकार के मामले में,वन विभाग ने शिकारियों पर शिकंजा कसा,करीब आधा दर्जन शिकारियों को पकड़ा

 0
बीकानेर: हिरण शिकार के मामले में,वन विभाग ने शिकारियों पर शिकंजा कसा,करीब आधा दर्जन शिकारियों को पकड़ा

बीकानेर: हिरण शिकार के मामले में,वन विभाग ने शिकारियों पर शिकंजा कसा,करीब आधा दर्जन शिकारियों को पकड़ा

बीकानेर वन विभाग ने इन दिनों शिकारियों पर शिकंजा कस दिया है। पिछले दिनों हिरण शिकार के मामले में कुछ शिकारियों को पकड़ा गया था, वहीं अब सुअर और पाटागो का शिकार करने वाले बदमाशों को दबोचा गया है। वन विभाग की दंतौर रेंज ने तीन दिन तक विशेष अभियान चलाकर सात शिकारियों को पकड़ा है। इन सभी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दंतौर रेंजर भैरवेंद्र सिंह के अनुसार पिछले दिनों तीन शिकारियों को पकड़ा गया था। इनसे पूछताछ में चार और शिकारियों का पता चला। ये सभी दंतौर और आसपास के क्षेत्रों में सुअर और पाटागो का शिकार करते हैं। इनके द्वारा दो मृत सुअर बरामद किए गए और एक घायल पाटागो मिला। घायल पाटागो का इलाज करवाकर वापस जंगल में छोड़ दिया गया।

शिकार के आरोप में ताराचंद (23), जगसी सिंह (51), संतोष राम (33), राजू (26), महेंद्र राम (43), साहब राम (34) और नेतराम (41) को गिरफ्तार किया गया है। इनमें नेतराम महाजन और राजू हनुमानगढ़ का रहने वाला है, शेष अन्य छत्तरगढ़ और दंतौर के निवासी हैं। पहले जिन तीन जनों को गिरफ्तार किया गया, उनसे पूछताछ के आधार पर चार और शिकारियों को दबोचा गया।

इनको अदालत में पेश करके चार दिन का रिमांड लिया गया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में शिकार के खुलासे हुए हैं, जिस पर वन विभाग की टीम काम कर रही है। दंतौर रेंजर भैरवेन्द्र सिंह के अनुसार कुछ दिन पहले ही वन विभाग रेंज दंतोर ने एक फैक्ट्री में छापा मारकर खेजड़ी की 15 क्विंटल सूखी लकड़ियां जब्त की थी। सिंह के साथ वनपाल राजबाला, सहायक वनपाल लखा सिंह व नरक्षक विनोद कुमार, ओमप्रकाश, राम सिंह, सुरेन्द्र, धर्माराम, नारायण सिंह, संदीप कुमार, नमन, सुनीता एवं पुजा भी कार्रवाई में शामिल रहे हैं।