रामदेवरा पैदल जा रहे जातरुओं को पिकअप ने मारी टक्कर, दो घायल….

 0

रामदेवरा पैदल जा रहे जातरुओं को पिकअप ने मारी टक्कर, दो घायल….

इस माह रामदेवरा दर्शन के लिए सैंकड़ो श्रद्धालु पैदल अपने घरों से निकलते हैं। इस दौरान कई बार जातरू सड़क दुर्घटनाओं के शिकार भी हो जाते है। देर रात करीब 11 बजे हाइवे पर बेनीसर स्टैंड के पास एक झाल भरी पिकअप ने दो जातरुओं को टक्कर मार दी।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार जातरू 39 वर्षीय गोपाल सोनी व 30 वर्षीय गोपाल सोनी निवासी सरदारशहर घायल हो गए। लखासर टोल एम्बुलेंस ने घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया और यहां से मेडिकल टीम ने तुरंत उनका उपचार किया। गोपाल सोनी को सिर में चोट के कारण बीकानेर रेफर किया गया है।

 ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर भी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार भी अस्पताल पहुंचे व इलाज में मदद की।

Ramdevra pilgrims going on foot were hit by a pickup, two injured….

This month, hundreds of devotees leave their homes on foot for Ramdevra darshan. During this period, many times Jatru also becomes victim of road accidents. At around 11 pm late night, near Benisar stand on the highway, a pickup truck hit two passengers.

According to the information received, 39 year old Gopal Soni of Jatru and 30 year old Gopal Soni of Sardarshahar were injured. Lakhasar Toll Ambulance took the injured to Sridungargarh Hospital and the medical team from here immediately treated them. Gopal Soni has been referred to Bikaner due to head injury.

Duty officer head constable Suresh Kumar Gurjar also reached the hospital with the team. The servants of Apno Gaon Seva Samiti also reached the hospital and helped in the treatment.