विदेश भेजने के नाम पर युवती से धोखाधड़ी,ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने को लेकर लाखो रूपये ठगे

 0
विदेश भेजने के नाम पर युवती से धोखाधड़ी,ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने को लेकर लाखो रूपये ठगे
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

विदेश भेजने के नाम पर युवती से धोखाधड़ी,ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने को लेकर लाखो रूपये ठगे


श्रीगंगानगर। विदेश भेजने के नाम पर युवती से दो लाख 56 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी एक इंस्टीट्यूट के जरिए स्टूडेंट्स को विदेश भेजने का झांसा देता है। युवती से भी इंस्टीट्यूट संचालक ने रुपए लिए थे। ढाई साल बाद भी विदेश नहीं भेजा। मामला श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान का है। कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

युवती संजू ने बताया कि वह लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की इच्छा थी। साल 2021 की 11 फरवरी को उसने श्रीगंगानगर के एच ब्लॉक में इमिग्रेशन के काम से जुड़े एक इंस्टीट्यूट पर संपर्क किया। इंस्टीट्यूट पर उसकी मुलाकात अरुण कंबोज से हुई। कंबोज ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने का विश्वास दिलाया। उसने कहा कि फॉर्मेलिटीज पूरी करने के लिए उसे कुछ रुपए जमा करवाने होंगे।


वीजा लगने की बात बोलकर उलझाते रहे
आरोपी के कहे अनुसार उसने उसे दो लाख 56 हजार रुपए जमा करवा दिए। रुपए जमा करवाने के बाद कई दिन तक उसके पास कोई फोन कॉल नहीं आया। इंस्टीट्यूट में बात की तो जल्द वीजा लगने की बात कही गई। मामले के करीब ढाई साल बाद भी वाजा नहीं लगाया गया और न रुपए लौटाए। युवती ने अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच एएसआई महेंद्र को दी गई है।

Fraud from a girl in the name of sending her abroad, duped of lakhs of rupees for getting Australia visa

Shri Ganga Nagar. A case of fraud of Rs 2 lakh 56 thousand 500 has come to light from a girl in the name of sending her abroad. The accused gives the pretext of sending students abroad through an institute. The director of the institute had also taken money from the girl. Not sent abroad even after two and a half years. The case pertains to Lalgarh Jatan of Sriganganagar. A case has been registered against the accused at Kotwali police station.


The girl Sanju told that she is a resident of Lalgarh Jatan police station area. He had a desire to go to Australia for his further studies. On February 11, 2021, he contacted an institute related to immigration work in H Block, Sriganganagar. She met Arun Kamboj at the institute. Kamboj convinced him to send him to Australia. He said that he would have to deposit some money to complete the formalities.

Kept confusing by talking about getting visa
According to the statement of the accused, he got him to deposit two lakh 56 thousand rupees. After depositing the money, he did not get any phone call for several days. Talked to the institute, then it was said that visa will be issued soon. Even after almost two and a half years of the case, the waza was not imposed and the money was not returned. The girl has now registered a case against the accused. The investigation of the case has been given to ASI Mahendra.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT