21 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

 0
21 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

21 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

आज श्री रत्तानि व्यास पंचायत समिति, बीकानेर में दिनांक 11-02-2024 , वार रविवार को भगवान श्री रतन गणेश के समक्ष में पंडित प्रहलाद कुमार व्यास व डॉ मदन मोहन पुरोहित के सान्निध्य में हो रहे सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में 21 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। उदय व्यास ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में बीकानेर के विद्वान पंडितो के श्री मुख से वैदिक मंत्रोच्चार से बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार पूर्ण विधि विधान से किया गया। उक्त धार्मिक कार्यक्रम पंडित श्री प्रहलाद कुमार व्यास के सानिध्य में हर पुष्करणा सावे पर पिछले 8 वर्षों से निःशुल्क किया जा रहा है। 

इस धार्मिक कार्यक्रम में पं. ब्रह्मदेव व्यास, पंडित डॉ.मदन पुरोहित, पण्डित राजीव नयन व्यास, पं नरेश व्यास, पं विष्णु आचार्य, नवरतन पुरोहित, पंकज गौतम, रूपेश व्यास, नो भा, पण्डित पंकज व्यास का पूर्ण सहयोग रहा। उदय व्यास ने बताया कि उक्त धार्मिक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ सहयोग के चलते कार्यक्रम के अंत मे सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में रत्तानि व्यास पंचायती अध्यक्ष श्री महेंद्र जी व्यास द्वारा भी अपना पूर्ण सहयोग दिया गया।अंत में डॉ मदन मोहन पुरोहित द्वारा जिनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा उन सब का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT