राजस्थान में दो साल में 28 महिलाओं ने कर ली आत्महत्या, इनके साथ हुआ था अत्याचार

 0
राजस्थान में दो साल में 28 महिलाओं ने कर ली आत्महत्या, इनके साथ हुआ था अत्याचार
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

जयपुर। प्रदेश में धरियावाद में महिला को निवस्त्र कर घुमाने का मामला देशभर में छाया है। जिसने राजस्थान में महिला अत्याचार को सुर्खियों में ला दिया है। विपक्ष के नेताओं ने राजस्थान में महिला अत्याचार की तुलना मणिपुर से की है। लेकिन महिला अत्याचार के हकीकत हालात क्या है ? पत्रिका ने इसकी स्टडी की है।

स्टेट क्राइम रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 व 2022 में प्रदेश में महिला अत्याचार की शिकार 28 पीड़िताओं ने आत्महत्या कर ली। इसमें सबसे ज्यादा आत्महत्या करने वाली पीड़िताएं बाड़मेर जिले से है। 28 में से 7 पीड़िताएं बाड़मेर की रहने वाली थी। जिनको आत्महत्या करना पड़ा। इसके अलावा अन्य आत्महत्या करने वाली पीड़िताएं जैसलमेर, जोधपुर, सीकर, सवाई माधोपुर, अजमेर, अलवर, चित्तौड़गढ़ व बीकानेर जिले की है। इन महिलाओं के साथ दुष्कर्म होना, ब्लैकमेलिंग होना व अन्य अत्याचार के मामले चल रहे थे।

पुलिस रिकॉर्ड में यह सभी आत्महत्याएं है। जिनके महिला अत्याचार से जुड़े मामलों में पुलिस पहले से जांच कर रही थी। इस दौरान इन पीड़िताओं ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण क्या रहें। यह पुलिस जांच का विषय है।

प्रदेश में महिला अत्याचारों के मामले बढ़े हैं। इनमें सबसे ज्यादा छेड़छाड़ के मामले हैं। इसके अलावा दहेज मृत्यु, दहेज आत्महत्या का दुष्प्रेरण, महिला उत्पीड़न और व्यपहरण/ अपहरण के केस हैं। स्टेट क्राइम रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में जून तक प्रदेश में महिला अत्याचार के कुल 38 हजार 936 प्रकरण दर्ज हुए। जिसके लिहाजा यह कहा जा सकता है कि प्रदेश में हर दिन 200 से ज्यादा महिलाएं अत्याचार की शिकार होती है।

दो साल में 20.61 प्रतिशत केस बढ़े..

स्टेट क्राइम रिकॉर्ड के अनुसार प्रदेश में पिछले 2 साल में 20. 61 प्रतिशत महिला अत्याचार के मामले बढ़े हैं। 2021 में जून तक महिला अत्याचार के 32282 प्रकरण दर्ज किए गए थे। तो 2023 में जून तक 38936 मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे में महिला अत्याचार करीब बीस फीसदी बढ़ा। अच्छी बात यह भी है की साल 2022 में जून तक महिला अत्याचार के 39717 मामले सामने आए थे। जिसके अनुसार साल 2023 में जून तक के दर्ज मामलों में गिरावट आई है। ऐसे में एक साल में 1.97 फीसदी महिला अत्याचार के मामले कम भी हुए हैं।

दर्दनाक: दहेज मृत्यु के 223 मामले

साल 2023 में जून तक महिला अत्याचारों की बात करें तो दहेज मृत्यु के 223 केस, दहेज आत्महत्या का दुष्प्रेरण के 82, महिला उत्पीड़न 498 ए के 9891, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के 13455 और महिलाओं के व्यपहरण/ अपहरण के 3870 मामले सामने आए हैं।

धीमी चल रही पुलिस की जांच, बढ़ी पेंडेंसी..

महिला अत्याचारों की बात की जाए तो राजस्थान पुलिस की पेंडेंसी बहुत ज्यादा है। जून तक के दर्ज रिकार्ड के अनुसार 33686 प्रकरणों में पुलिस की अनुसंधान कार्रवाई जारी है। यानी की 86.52 फीसदी केसों में पेंडेंसी चल रही है। जिनकी पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा 2331 केस में एफआर लगा दी गई है। साथ ही 2919 मामलों में पुलिस की ओर से चालान पेश किया गया है।

रेप केस में भी राजस्थान नंबर वन पर...

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के साल 2021 के आंकड़ों को देखा जाए तो रेप के मामलों में राजस्थान नंबर वन पर आता है। रेप के मामले राजस्थान में 6337, मध्य प्रदेश में 2947, उत्तर प्रदेश में 2845, महाराष्ट्र में 2496 और असम में 1733 दर्ज हुए थे। रेप के मामले में यह देश के पॉच टॉप राज्य है।

हालिया महिला अत्याचार से जुड़े दो बड़े केस..

1 — प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में एक महिला को 31 अगस्त को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया। पीड़िता के पति ने ही गांव वालों के सामने महिला को 1 किमी तक दौड़ाया। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

2 — पिछले महीने भीलवाड़ा जिले के नरसिंगपुरा गांव में 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव भट्टी में जलाने का मामला सामने आया। यह मामला भी देशभर में छाया। पुलिस ने भट्टी से करीब तीन सौ किलोग्राम से ज्यादा राख व कोयलों को बाहर निकाला। उसे छानने के बाद छह घंटे तक एक-एक कोयले को छांटकर नाबालिग के हाथ के कई टुकड़ों को ढूंढकर बाहर निकाला गया था।

Jaipur. The issue of women being paraded naked in Dhariyavad in the state is being discussed across the country. Which has brought women atrocities in the headlines in Rajasthan. Opposition leaders have compared women's atrocities in Rajasthan to Manipur. But what is the real situation of women atrocities? The magazine has studied it.

According to the State Crime Report, in the years 2021 and 2022, 28 victims of female atrocities committed suicide in the state. Most of the suicide victims are from Barmer district. Seven of the 28 victims were residents of Barmer. who had to commit suicide. Apart from this, other suicide victims are from Jaisalmer, Jodhpur, Sikar, Sawai Madhopur, Ajmer, Alwar, Chittorgarh and Bikaner districts. Cases of rape, blackmailing and other atrocities were going on with these women.

These are all suicides in police records. In whose cases related to women atrocities, police were already investigating. During this, these victims committed suicide. What are the reasons for suicide? This is a matter of police investigation.

The cases of women atrocities have increased in the state. Most of these are cases of molestation. Apart from this, there are cases of dowry death, abetment of dowry suicide, female harassment and kidnapping/kidnapping. According to the State Crime Report, in the year 2023 till June, a total of 38 thousand 936 cases of atrocities on women were registered in the state. Due to which it can be said that every day more than 200 women are victims of atrocities in the state.

Cases increased by 20.61 percent in two years.

According to state crime records, cases of atrocities on women have increased by 20.61 percent in the last two years in the state. In 2021, till June, 32282 cases of atrocities against women were registered. So till June 2023, 38936 cases have been registered. In such a situation, atrocities against women increased by about twenty percent. The good thing is that in the year 2022 till June, 39717 cases of female atrocities were reported. According to which, in the year 2023, there has been a decline in the cases registered till June. In such a situation, there has been a decrease of 1.97 per cent women atrocities in a year.

Painful: 223 cases of dowry deaths

Talking about women atrocities till June in the year 2023, 223 cases of dowry death, 82 cases of abetment of dowry suicide, 9891 cases of women harassment, 13455 cases of molestation of women and 3870 cases of abduction/kidnapping of women have been reported.

Police investigation is going on slowly, pendency increased..

Talking about women atrocities, the pendency of Rajasthan Police is very high. According to the recorded records till June, the police investigation is going on in 33686 cases. This means that there is pendency in 86.52 percent of the cases. Whom the police is investigating. Apart from this, FR has been lodged in 2331 cases. Along with this, challan has been presented by the police in 2919 cases.

Even in rape case, Rajasthan is at number one...

If we look at the statistics of National Crime Records Bureau for the year 2021, Rajasthan comes at number one in rape cases. 6337 rape cases were registered in Rajasthan, 2947 in Madhya Pradesh, 2845 in Uttar Pradesh, 2496 in Maharashtra and 1733 in Assam. This is the top five state of the country in terms of rape.

Two big cases related to recent women atrocities..

1 — On August 31, a case of a woman being paraded naked came to light in Dhariyavad of Pratapgarh district. The victim's husband made the woman run for 1 km in front of the villagers. The matter came to light on Friday after the video went viral. Police have arrested 7 accused in the case.

2 — Last month, in Narsingpura village of Bhilwara district, a case of raping a 14-year-old minor, killing her and burning her body in a furnace came to light. This matter also spread across the country. The police took out more than three hundred kilograms of ash and coals from the furnace. After sifting it, for six hours each coal was sorted out and several pieces of the minor's hand were found out.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT