राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ की नई कार्यकारिणी में बीकानेर के सुशील यादव को प्रदेश महासचिव बनाया गया

 0
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ की नई कार्यकारिणी में बीकानेर के सुशील यादव को प्रदेश महासचिव बनाया गया
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ की नई कार्यकारिणी में बीकानेर के सुशील यादव को प्रदेश महासचिव बनाया गया

बीकानेर: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ राजस्थान ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। संघ के अध्यक्ष विपिन यादव ने नए पदाधिकारियों का मनोनयन करते हुए बताया कि बीकानेर के सुशील यादव को संगठन का प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के अध्यक्ष विपिन यादव ने सुशील यादव को संगठन महासचिव बनने पर बधाई और शुभकामनाओं के साथ संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देते हुए कार्य करने का विश्वास दिलाया। संगठन के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा हुई है। सुशील यादव एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर बीकानेर में विभिन्न संस्थाओं के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। परिवारजनों और मित्रगणों द्वारा प्रदेश महासचिव बनने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT