अशोक गहलोत से मिले राजस्थान CM भजन लाल शर्मा, यूजर बोले- कुछ नया जादू-टोना तो नहीं करने वाले

 0
अशोक गहलोत से मिले राजस्थान CM भजन लाल शर्मा, यूजर बोले- कुछ नया जादू-टोना तो नहीं करने वाले
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

 

अशोक गहलोत से मिले राजस्थान CM भजन लाल शर्मा, यूजर बोले- कुछ नया जादू-टोना तो नहीं करने वाले


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की है. यह मुलाकात बुधवार शाम हुई. सीएम भजन लाल शर्मा 8 सिविल लाइन स्थित अशोक गहलोत के घर पहुंचे. जहां दोनों नेताओं की मुलाकात की. आपस में तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई. भजन लाल शर्मा और अशोक गहलोत की यह मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात बताई गई. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि आज राजस्थान के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात के बाद भजन लाल शर्मा दिल्ली के लिए रवाना हो गए. 

मालूम हो कि राजस्थान में मंत्रिपद के लिए विधायकों के चयन की प्रक्रिया जारी है. प्रदेश के भाजपा नेताओं के साथ-साथ दिल्ली में भी इसके लिए मीटिंग का दौर जारी है. कुछ दिनों पहले भी राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा दिल्ली पहुंचे थे. जहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की थी. अब बुधवार को उन्हें फिर से दिल्ली से बुलावा आया है. दिल्ली की इस यात्रा के दौरान मंत्रिमंडल चयन की तस्वीर साफ हो सकती है. 

भजन लाल शर्मा और अशोक गहलोत के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान क्या बातचीत हुई, इसकी ठोस जानकारी तो सामने नहीं आई है. लेकिन पूर्व सीएम अशोक गहलोत द्वारा मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद कुछ लोगों ने उस पोस्ट पर मजे भी लिए. दीपेंद्र यादव नामक यूजर ने लिखा एक अच्छी शुरुआत, अच्छी पहल और शिष्टाचार बेहतर मिसाल.

वहीं मनीष कुमार वर्मा नामक एक यूजर ने लिखा आप बीते कुछ दिनों से राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने जा रहे थे, आज सीएम से मिलने आ गए!! राजनितिक लोग आपकों जादूगर बोलते है कोई कुछ नया जादू टोना तो नहीं करने वाले!! पता चले की अभी जाल बिछा रहे, अचानक सुबह खबर आए कि राजस्थान में बड़ा उलटफेर बीजेपी के कुछ विधायक कांग्रेस में शामिल!!

राज्य में सीएम और डिप्टी सीएम के चयन के बाद से सभी की निगाहें कैबिनेट विस्तार पर टिकी हैं. अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है, लेकिन 17 दिसंबर को दिल्ली में सीएम और डिप्टी सीएम की वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद कहा जा रहा था कि एक हफ्ते में सूची तय हो जाएगी.अब सीएम भजनलाल शर्मा को दोबारा दिल्ली बुलाने की खबर के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रियों की सूची जारी की जाएगी.

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma met Ashok Gehlot, user said - He is not going to do some new magic.
Rajasthan Chief Minister Bhajan Lal Sharma has met former Chief Minister Ashok Gehlot. This meeting took place on Wednesday evening. CM Bhajan Lal Sharma reached Ashok Gehlot's house located at 8 Civil Line. Where the two leaders met. Various issues were discussed among themselves. This meeting between Bhajan Lal Sharma and Ashok Gehlot was said to be a courtesy meeting. Former Chief Minister Ashok Gehlot, while sharing some pictures of the meeting on social media platform X, wrote that today he met the newly elected Chief Minister of Rajasthan Bhajan Lal Sharma as a courtesy. After this meeting Bhajan Lal Sharma left for Delhi.

It is known that the process of selection of MLAs for ministerial posts is going on in Rajasthan. For this, a round of meetings is going on with the BJP leaders of the state as well as in Delhi. A few days ago also, Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma, Deputy CM Diya Kumari and Prem Chand Bairwa had reached Delhi. Where he met the party's national president JP Nadda and other leaders. Now on Wednesday he has again received a call from Delhi. The picture of cabinet selection may become clear during this visit to Delhi.

Concrete information about what was discussed during the meeting between Bhajan Lal Sharma and Ashok Gehlot has not been revealed. But after former CM Ashok Gehlot shared the pictures of the meeting on social media, some people also enjoyed that post. A user named Deependra Yadav wrote, A good start, good initiative and etiquette is a better example.

A user named Manish Kumar Verma wrote that you were going to meet Governor Kalraj Mishra for the last few days, today you have come to meet the CM!! Political people call you a magician, you are not going to do some new magic!! It turned out that they were still laying a trap, suddenly in the morning news came that there was a big upheaval in Rajasthan, some BJP MLAs joined Congress!!

After the selection of CM and Deputy CM in the state, all eyes are on cabinet expansion. Till now the cabinet has not been expanded, but after the meeting of CM and Deputy CM with senior leaders in Delhi on December 17, it was being said that the list will be decided in a week. Now there is a decision to call CM Bhajanlal Sharma to Delhi again. After the news, it is believed that the list of ministers will be released soon.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT