काम से घर लौटने वक्त तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,ममेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

 0
काम से घर लौटने वक्त तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,ममेरे भाइयों की दर्दनाक मौत
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

काम से घर लौटने वक्त तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,ममेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

अलवर शहर में अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित ढाई पैड़ी के पास सोमवार रात 10 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। एक ने मौके पर दम तोड़ दिया। दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

मृतक के परिजन अमरचंद ने बताया कि मृतक भूपेंद्र सैन पुत्र देवकी नंदन (28) निवासी उमरैण सैलून पर काम करता था। जो रात करीब 10 बजे मोनू सैन पुत्र होतीराम (24) निवासी इमलाड़ी भी सैलून पर काम करता था।

दोनों रात को काम करने के बाद गांव लौट रहे थे। ढाई पैड़ी के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। जिससे भूपेंद्र सैन की मौके पर मौत हो गई। वहीं मोनू को जयपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में थानागाजी के पास दम तोड़ दिया। दोनों के परिवार खेती व मजदूरी करते हैं। माेनू अविवाहित है। मोनू माता पिता की दो संतानों में से एक था। भूपेंद्र के दो भाई हैं। उसके पिता व परिवार भी मजदूरी करता है।

भूपेंद्र का ममेरा भाई था मोनू
परिजनों ने बताया कि मोनू भूपेंद्र का ममेरा भाई था। वह इमलाड़ी का रहने वाला था। सैलून के काम से वे उमरैण लौट रहे थे। अलवर शहर में मनुमार्ग पर कमला नर्सिंग होम के पास शॉर्ट हैंड के नाम के सैलून पर काम करते थे।

Cousins hit by speeding car while returning home from work, painful death of cousins

A speeding car hit the bike from the front at 10 pm on Monday night near Dhai Paidi located in Aravali Vihar police station area in Alwar city. Two of my cousins who were on the bike died. One died on the spot. The other died on the way to the hospital.

Amarchand, the family of the deceased, told that the deceased Bhupendra Sain, son of Devaki Nandan (28), resident of Umrain, used to work at the salon. At around 10 pm, Monu Sain son of Hotiram (24), resident of Imladi, also used to work at the salon.

Both were returning to the village after working at night. Near Dhai Padi, a speeding car hit him from the front. Due to which Bhupendra Sain died on the spot. While taking Monu to Jaipur hospital, he died near Thanagaji. Both the families do agriculture and labor. Mainu is unmarried. Monu was one of the two children of his parents. Bhupendra has two brothers. His father and family also work as labourers.

Monu was Bhupendra's cousin
Family members told that Monu was Bhupendra's cousin. He was a resident of Imladi. He was returning to Umrain from salon work. Used to work at a salon named Short Hand near Kamla Nursing Home on Manumarg in Alwar city.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT