बीकानेर: तकनीकी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की मांग

 0
बीकानेर: तकनीकी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की मांग

बीकानेर: तकनीकी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की मांग

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के एकीकृत तकनीकी प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र उपाध्याय ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 में जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग के तकनीकी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। इसका कारण है कि जलदाय विभाग में पिछले 35 वर्षों से कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है, जिससे विभाग में तकनीकी कर्मचारियों की कमी हो रही है। इसके परिणामस्वरूप, वर्तमान में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों को विभाग की पेयजल योजनाओं पर अतिरिक्त कार्यभार के रूप में काम करना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने से शहरी और ग्रामीण जल योजनाओं पर पेयजल आपूर्ति में बाधा आ सकती है। मार्च 2024 में लगभग दो माह की नहर बंदी भी होने वाली है, जिसके दौरान जलदाय विभाग की पानी की टंकियों और नलकूपों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसके अलावा, कुछ कर्मचारियों की अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई के लिए ड्यूटी लगाई गई है। 

इसलिए, महासंघ इन कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग कर रहा है। इस महत्वपूर्ण सेवा में सम्मलित होने वाले कर्मचारियों के लिए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों को पाइपलाइन का काम भी देखना पड़ता है, और सभी जल योजनाओं पर एकल कर्मचारी हैं। इस बारे में वार्ता में मनोज स्वामी, मुकेशसिंह, मोहन लाल, गणपत लखारा, चम्पालाल, भंवरलाल मेघवाल, मुरली दान आदि उपस्थित थे।