ठगी के लिए चिल्ड्रन नोट का इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार , 29 लाख के नकली नोट जब्त

 0
ठगी के लिए चिल्ड्रन नोट का इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार , 29 लाख के नकली नोट जब्त
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

ठगी के लिए चिल्ड्रन नोट का इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार , 29 लाख के नकली नोट जब्त

बीकानेर. हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने करीब एक माह के भीतर बच्चों वाले नकली नोट देकर ठगी करने का दूसरा मामला पकड़ा है। टाउन थाना पुलिस ने सोमवार को 29 लाख रुपए के चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया मतलब बच्चों वाले नकली नोट जब्त कर एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

उसके कब्जे से नोटों की साइज के सफेद कागज, स्टेशनरी का सामान वगैरह भी मिला है। बीकानेर पुलिस के इनपुट पर गिरफ्तार आरोपी से टाउन पुलिस नकली नोटों की सप्लाई, उनको चलाने आदि के संबंध में पूछताछ कर रही है। इससे पहले संगरिया थाना पुलिस ने 14 सितम्बर को दस लाख रुपए के नकली नोट जब्त कर चार जनों को गिरफ्तार किया था। दस लाख रुपए के इन नोटों में 86 नोट फर्जी थे। मतलब फोटो कॉपी थे तथा शेष सभी चिल्ड्रन बैंक के नकली नोट थे।

टाउन थाना प्रभारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि जिला पुलिस को बीकानेर से हनुमानगढ़ इलाके में नकली नोटों को असली के रूप में काम में लेने वाली गैंग का इनपुट मिला था। इस पर काम किया गया। एएसपी बनवारीलाल मीणा व डीएसपी अरविन्द कुमार के निर्देशन में आसूचना संकलन व अन्य स्त्रोतों के आधार पर टाउन धानमंडी इलाके के पास कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर घेराबंदी कर सोमवार को कार्रवाई हुई। मौके से आरोपी सुखा सिंह (27) पुत्र मलकीत सिंह निवासी वार्ड तीन, पन्नीवाली पीएस टिब्बी को दस्तायाब किया। उसके कब्जे से 29 लाख सत्तर हजार दो सौ रुपए के नकली नोट जब्त किए। इनमें 500, 200, 100 व 50 रुपए मूल्य के नोट थे, जिन पर चिल्ड्रन बैंक लिखा हुआ था। इसके अलावा एक तरफ से छपे 25 नोट तथा 4200 रुपए के असली नोट जब्त किए गए। नकली नोटों पर भारतीय मनोरंजन बैंक, चिल्ड्रन व अन्य विवरण अंकित मिला। आरोपी के कब्जे से सफेद कागज की पांच गड्डी व अन्य स्टेशनरी सामान भी मिला।

दोगुने का झांसा देकर ठगी
थाना प्रभारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गैंग के सदस्य लोगों को बातों में उलझाकर नोटों पर ऊपर व नीचे असली नोट लगाकर, नोट दोगुने करने का झांसा देने जैसे तरीकों से ठगी करते हैं। गिरोह के सदस्यों को यह चिल्ड्रन नोट की खेप बाड़मेर के कुछ युवकों को देनी थी। सुखा सिंह के साथ अन्य आरोपी मंगू सिंह, सुखदेव सिंह, छिन्द्र निवासी फतेहपुर सहित अन्य भी शामिल हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

स्वीकारी थी 50 लाख की ठगी
गत 14 सितम्बर को संगरिया पुलिस ने कभी फोटो कॉपी नोट थमाकर तो कभी चिल्ड्रन बैंक के नोट देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के पांच जनों को दबोचा था। गिरोह ने हनुमानगढ़ के अलावा पंजाब व हरियाणा में भी वारदातें अंजाम दी थी। जिले में 15 से अधिक वारदात कर 50 लाख की ठगी करना गिरोह के सदस्यों ने स्वीकारा था। गिरोह के सदस्य टारगेट तय कर उससे व्हाट्सएप कॉल आदि के जरिए संपर्क कर नोटों की गड्डियां दिखाते। दो के बदले असली जैसे दिखने वाले चार लाख रुपए के नोट देने की बात करते। लालच में आकर शिकार फंस जाता, तो उसे डिलीवरी देने का स्थान तय करते। फिर उससे जितने रुपए लेते, उससे दोगुना नोटों की गड्डी थमा देते।

ऐसे देते झांसा
चिल्ड्रन बैंक वाले नोटों को गड्डी के बीच में रखते तथा कुछ असली नोट गड्डियों के ऊपर लगाते, ताकि डिलीवरी लेने वाले को यह संदेह ना हो कि वह इन नोटों को बाजार में नहीं चला सकेगा। नकली नोटों की सप्लाई देने के दौरान गिरोह के सदस्य कई बार नकली पुलिस बनकर ठगने का तरीका भी अपनाते थे। जब नोटों की सप्लाई दी जा रही होती थी, तभी गिरोह के सदस्य पुलिस की वर्दी पहनकर पहुंच जाते। ऐसे में गिरोह के वो सदस्य, जो नकली नोट की सप्लाई दे रहे होते थे, वे नोटों की सप्लाई लेने आए लोगों के असली रुपए लेकर चंपत हो जाते थे। ठगी के शिकार लोग भी पुलिस से घबरा कर वहां से भाग जाते थे।

Accused who used children notes for fraud arrested, fake notes worth Rs 29 lakh seized
 
Bikaner. Hanumangarh District Police has caught the second case of cheating children by giving them fake notes within about a month. Town police station on Monday seized fake notes of Children Bank of India worth Rs 29 lakh and arrested a person.
 
White paper of the size of notes, stationery items etc. were also found in his possession. On the input of Bikaner Police, the Town Police is interrogating the arrested accused regarding the supply of fake notes, their circulation etc. Earlier, on September 14, Sangaria police station had seized fake notes of Rs 10 lakh and arrested four people. Of these ten lakh rupee notes, 86 were fake. Meaning, they were photocopies and the rest were fake notes of Children's Bank.
 
Town police station in-charge Vedpal Sheoran said that the district police had received input from Bikaner about a gang using fake notes as real ones in Hanumangarh area. Work was done on this. Under the direction of ASP Banwarilal Meena and DSP Arvind Kumar, on the basis of intelligence collection and other sources, action was taken by cordoning off suspicious activities of some youth near Town Dhanmondi area on Monday. From the spot, the accused Sukha Singh (27), son of Malkit Singh, resident of Ward 3, Panniwali PS Tibbi, was arrested. Fake notes worth Rs 29 lakh seventy thousand two hundred were seized from his possession. These included notes of Rs 500, Rs 200, Rs 100 and Rs 50, on which Children's Bank was written. Apart from this, 25 notes printed on one side and original notes of Rs 4200 were seized. Bharatiya Manoranjan Bank, Children and other details were found printed on fake notes. Five bundles of white paper and other stationery items were also found in the possession of the accused.
 
 
 
 
double fraud
Police station in-charge Vedpal Sheoran said that initial investigation has revealed that the gang members cheat people in ways like putting real notes on the top and bottom of the notes, tricking them into doubling the notes. The gang members were to give this consignment of children's notes to some youth of Barmer. Along with Sukha Singh, other accused Mangu Singh, Sukhdev Singh, Chhindra resident of Fatehpur and others are also involved. Search for him is going on.
 
 
 
 
50 lakh fraud was accepted
On September 14, the Sangriya police had arrested five members of a gang that was cheating people, sometimes by handing over photocopy notes and sometimes by giving them Children's Bank notes. Apart from Hanumangarh, the gang had also committed crimes in Punjab and Haryana. The gang members had admitted to committing fraud of Rs 50 lakh by committing more than 15 crimes in the district. The gang members would decide on the target and contact him through WhatsApp call etc. and show him wads of currency notes. They talked about giving real looking notes of four lakh rupees in exchange of two rupees. If the victim got trapped due to greed, they would decide the place of delivery. Then he would hand over a wad of notes twice the amount that he would have taken from him.
 
bluffing like this
Children's bankers would place the notes in the middle of the bundle and put some real notes on top of the bundle, so that the delivery person would not have any doubt that he would not be able to use these notes in the market. While supplying fake notes, the gang members sometimes used the method of cheating by posing as fake police. When notes were being supplied, the gang members would arrive wearing police uniforms. In such a situation, the gang members who were supplying fake notes used to make away with the real money of the people who came to get the supply of notes. Even the victims of fraud used to run away from there in fear of the police.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT