राजस्थान में भाजपा के 45 प्रत्याशी तय,वसुंधरा राजे सहित बैठक में मौजूद रहे ये नेता

 0
राजस्थान में भाजपा के 45 प्रत्याशी तय,वसुंधरा राजे सहित बैठक में मौजूद रहे ये नेता

राजस्थान में भाजपा के 45 प्रत्याशी तय,वसुंधरा राजे सहित बैठक में मौजूद रहे ये नेता


जयपुर।भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने रविवार रात करीब तीन घंटे तक राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारोंं की सूची पर मंथन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और चुनाव समिति के सदस्यों व राजस्थान के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में राजस्थान की मजबूत और कमजोर सहित कुल 65 सीटों पर चर्चा हुई।


जानकार सूत्रों के अनुसार 45 सीटों के टिकट पर सहमति कायम हुई। रात साढ़े ग्यारह बजे तक राजस्थान के लिए बैठक चली। इसके बाद छत्तीसगढ़ की शेष 69 सीटों पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ के 90 में से 21 उम्मीदवारों की सूची पिछले माह जारी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार जिन सीटों पर सहमति बनी है उनके उम्मीदवारों की सूची प्रधानमंत्री मोदी के सोमवार व गुरुवार को राजस्थान के चुनावी दौरे के बाद जारी की जा सकती है। बैठक में एक विचार यह भी आया कि सूचियां पितृ पक्ष के बाद घोषित की जाएं।


राजस्थान के ये नेता मौजूद
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष जोशी, नेता प्रतिपक्ष राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया रहाटकर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, ओम माथुर भी भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में शामिल हुए।


दिन भर चला बैठकों का दौर
दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति और पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक से पहले रविवार को दिनभर प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता सियासी गणित पर होमवर्क करते रहे। सुबह प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी कई नेताओं को लेकर बैठे और उन सीटों पर मंथन किया जिन पर केंद्रीय चुनाव समिति में चर्चा होनी थी। जोशी के आवास पर राजस्थान के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रभारी अरुण सिंह और सह प्रभारी विजया राहटकर भी बैठक में मौजूद रहीं। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लंबी मंत्रणा हुई। यहां पहली लिस्ट के नामों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया को भी दिल्ली बुलाया गया। बैठक को लेकर राजस्थान के नेता दो दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

45 BJP candidates decided in Rajasthan, these leaders including Vasundhara Raje were present in the meeting


Jaipur: BJP's Central Election Committee (CEC) brainstormed the list of candidates for Rajasthan and Chhattisgarh for about three hours on Sunday night. In the meeting held in the presence of Prime Minister Narendra Modi, Home Minister Amit Shah, National President JP Nadda and election committee members and prominent leaders of Rajasthan, a total of 65 seats including strong and weak seats of Rajasthan were discussed.


According to informed sources, agreement was reached on tickets for 45 seats. The meeting for Rajasthan continued till 11:30 pm. After this the remaining 69 seats of Chhattisgarh were discussed. The list of 21 out of 90 candidates from Chhattisgarh has been released last month. According to sources, the list of candidates for the seats for which consent has been reached can be released after Prime Minister Modi's election tour of Rajasthan on Monday and Thursday. An idea also came up in the meeting that the lists should be declared after Pitru Paksha.


These leaders of Rajasthan are present
In the meeting, State President Joshi, Leader of Opposition Rathore, former Chief Minister Raje, Union Minister Gajendra Singh Shekhawat, Kailash Choudhary, State in-charge Arun Singh, Co-in-charge Vijaya Rahatkar, State Organization General Secretary Chandrashekhar, Deputy Leader of Opposition Satish Poonia, Om Mathur were also present in the meeting. The meeting was held at the BJP headquarters. Joined.


Round of meetings continued throughout the day
Before the meeting of the Central Election Committee and Parliamentary Board in Delhi, top leaders of the state BJP kept doing homework on political mathematics throughout the day on Sunday. In the morning, state election in-charge Pralhad Joshi sat with several leaders and brainstormed on the seats which were to be discussed in the Central Election Committee. There was a gathering of leaders of Rajasthan at Joshi's residence. State President CP Joshi, Leader of Opposition Rajendra Rathore, former Chief Minister Vasundhara Raje, in-charge Arun Singh and co-in-charge Vijaya Rahatkar were also present in the meeting. After this there was a long consultation with National President JP Nadda. Here the names of the first list were finalized. At the same time, Deputy Leader of Opposition Satish Poonia was also called to Delhi. Rajasthan leaders have been camping in Delhi for two days regarding the meeting.