रक्षाबंधन पर पीहर जा रही दो बहनें हुई चोरों की लूट का शिकार, सुटकेस से गहने व नगदी हुए पार

 0
 रक्षाबंधन पर पीहर जा रही दो बहनें हुई चोरों की लूट का शिकार, सुटकेस से गहने व नगदी हुए पार
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

 रक्षाबंधन पर पीहर जा रही दो बहनें हुई चोरों की लूट का शिकार,सुटकेस से गहने व नगदी हुए पार

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व मनाने अपने पीहर जा रही दो बहनें चोरों की लूट का शिकार हो गई। बिनादेसर, रतनगढ़ निवासी भैरूं शर्मा ने पुलिस थाने में परिवाद देते हुए मामला दर्ज कर चोरों को पकड़कर गहने व नगदी बरामद करवाने की गुहार लगाई है। परिवादी ने बताया कि मेरी दो बहनें 29 अगस्त को मलकीसर से बिनादेसर जा रही थी। 

उनके सुटकेस में 2 सोने के फुलड़े, दो रखड़ी, 2 जोड़ी कान के झूमर, चांदी की 6 जोड़ी पायल, 3 जोड़ी कड़े, 1 कटोरी व 10 हजार नगदी रखे थे। दोनों बहनें बस बदलने के लिए श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर उतरी और अपना सुटकेस रखकर राखियां देखने लगी। तभी पास ही एक महिला बेहोश हो गई और सभी का ध्यान उधर चला गया। कुछ देर बाद वे सुटकेस उठाकर रवाना हो गई। घर जाकर उन्होंने सुटकेस संभाला तो उन्हें वारदात का पता चल पाया। सुटकेस के ताले तोड़े हुए थे व सारे गहने व नगदी गायब मिले। भाई ने थाने पहुंच कर परिवाद देते हुए जांच की मांग की है।

Two sisters going to Pihar on Rakshabandhan became victim of thieves, jewelery and cash crossed from suitcase

Bikaner. In Sridungargarh, two sisters who were going to their home to celebrate the festival of Rakshabandhan became victims of thieves' robbery. Bhairoon Sharma, a resident of Binadesar, Ratangarh, while giving a complaint in the police station, registered a case and requested to catch the thieves and recover the jewelry and cash. The complainant told that my two sisters were going from Malkisar to Binadesar on 29th August.

In his suitcase, 2 gold flowers, two rakhris, 2 pairs of earrings, 6 pairs of silver anklets, 3 pairs of bangles, 1 bowl and 10 thousand cash were kept. Both the sisters got down at Sridungargarh Ghumchakkar to change the bus and kept their suitcases and started looking at the rakhis. Only then a woman fainted nearby and everyone's attention went there. After some time, she picked up the suitcase and left. When he went home and handled the suitcase, he came to know about the incident. The locks of the suitcase were broken and all the jewelry and cash were found missing. Brother reached the police station and gave a complaint and demanded an inquiry.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT