आईएएस अफसर को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी,महिला ने शादी करने की रखी डिमांड,नहीं करने पर 1.50 करोड़ मांगे

 0
आईएएस अफसर को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी,महिला ने शादी करने की रखी डिमांड,नहीं करने पर 1.50 करोड़ मांगे
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

आईएएस अफसर को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी,महिला ने शादी करने की रखी डिमांड,नहीं करने पर 1.50 करोड़ मांगे


जयपुर में एक IAS अफसर को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेलर तलाकशुदा महिला ने शादी करने की डिमांड रखी। शादी नहीं करने पर 1.50 करोड़ रुपए देने की मांग की। महिला IAS अफसर को झूठे केस में फंसाने और सुसाइड करने की धमकी दे रही है। ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़ित IAS ने मुहाना थाने में FIR दर्ज करवाई है।


SHO दिलीप कुमार खदाव ने बताया- मानसरोवर मुहाना निवासी युवराज मरमट ने FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया- काफी समय पहले उनकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। राजेन्द्र नगर दिल्ली में रहने के दौरान दोस्ती हुई और बातचीत होने लगी। अब महिला उनको हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी है। उन्हें तरह-तरह की धमकियां देकर मेंटली टॉर्चर कर रही है।


पति से तलाक लेने के बाद करने लगी टॉर्चर
पीड़ित IAS ने शिकायत में बताया- आरोपी महिला सोची समझी साजिश के तहत यह सब कर रही है। वह किसी एडवोकेट के जरिए झूठा केस करना चाहती है। उसके घरवालों को भी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने भी उसे समझाने या रोकने की कोशिश नहीं की। उसके परिवार वाले भी इस प्लानिंग में शामिल हो सकते हैं। महिला पहले से शादीशुदा थी, लेकिन उसने अपने पति से तलाक ले लिया। तलाक होने के बाद से उसे लगातार टॉर्चर कर रही है।


सुसाइड करने की देती है धमकी
युवराज मरमट ने बताया- वह बहुत परेशान हो चुके हैं। महिला उन्हें दिन में 10-20 बार लगातार कॉल करती है। कॉल नहीं उठाने पर सुसाइड करने की धमकी भी देती है। काफी समझाने की कोशिश करने के बाद भी वह नहीं मान रही है। लगातार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान हो चुका हूं। पीड़ित IAS ने ब्लैकमेलर महिला की धमकियों के सबूत भी पुलिस को दिए हैं। मुहाना थाना पुलिस FIR दर्ज कर जांच कर रही है।
IAS अफसर युवराज मरमट का कहना है कि मुहाना थाने में FIR दर्ज करवाई है। मामला अंडर प्रोसेस है और पुलिस जांच कर रही है। वहीं, महिला का कहना है कि मैंने पहले FIR दर्ज करवा रखी है। मेरी FIR के बाद क्रॉस केस दर्ज करवाया गया है।

Threat to trap IAS officer, woman demands marriage, if he does not do so, demands Rs 1.50 crore


A case of blackmailing an IAS officer by threatening to honeytrap him has come to light in Jaipur. Blackmailer divorced woman demanded to get married. Demanded Rs 1.50 crore for not getting married. The woman IAS officer is threatening to implicate her in a false case and commit suicide. Troubled by blackmailing, the victim IAS has lodged an FIR in Muhana police station.


SHO Dilip Kumar Khadav said- Yuvraj Marmat, resident of Mansarovar mouth, has lodged an FIR. He told in the report- A long time ago he had met a woman. During my stay in Rajendra Nagar, Delhi, friendship developed and conversations started. Now the woman has started blackmailing him by threatening to honeytrap him. She is mentally torturing them by giving them various threats.

Torture started after getting divorce from husband
The victim IAS said in the complaint – The accused woman is doing all this as part of a well-planned conspiracy. She wants to file a false case through an advocate. His family members were also informed, but they also did not try to convince or stop him. His family members can also participate in this planning. The woman was already married, but she divorced her husband. She has been continuously torturing him since the divorce.

Threatens to commit suicide
Yuvraj Marmat said- He is very upset. The woman calls him continuously 10-20 times a day. She also threatens to commit suicide if the call is not picked up. Even after trying hard to explain, she is not agreeing. I am fed up with the constant threats and blackmailing. The victim IAS has also given evidence of threats by the blackmailer woman to the police. Muhana police station has registered an FIR and is investigating.
IAS officer Yuvraj Marmat says that an FIR has been lodged at Muhana police station. The matter is under process and the police is investigating. At the same time, the woman says that I have already lodged an FIR. After my FIR a cross case has been registered.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT