नेशनल हाइवे पर एक युवक की लाश मिली, सड़क हादसा या हत्या, पुलिस जांच में जुटी

 0
नेशनल हाइवे पर एक युवक की लाश मिली, सड़क हादसा या हत्या, पुलिस जांच में जुटी
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

नेशनल हाइवे पर एक युवक की लाश मिली, सड़क हादसा या हत्या, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर के लूणकरनसर-महाजन नेशनल हाइवे पर एक युवक की लाश मिली है। युवक की शिनाख्त हो गई है वो हरियाणा का रहने वाला है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या की गई है या फिर सड़क हादसे में मौत हुई है। लूणकरनसर पुलिस ने मर्ग दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

लूणकरनसर-महाजन के बीच कुमावत होटल के पास गुरुवार शाम ये लाश देखी गई। इसके बाद पुलिस को राहगीरोंने सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लूणकरनसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उसके कपड़ों की तलाशी लेने पर शव से मिले कागजात व मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों को फोन किया गया। उसकी पहचान हरियाणा के विक्रम पुत्र महेंद्र जाट वो फतेहाबाद के पीली मंदोरी का रहने वाला है।

 महज 26 साल के इस युवक की मौत कैसे हुई? ये पुलिस फिलहाल स्पष्ट नहीं कर पाई है। विक्रम के भाई विकास कुमार जाट ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि इस मामले की जांच की जाए कि उसके भाई की मौत कैसे हुई है? मामले की जांच थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मर्ग दर्ज की है, किसी तरह की एफआईआर अब तक दर्ज नहीं हुई है।

Dead body of a youth found on the National Highway, road accident or murder, police engaged in investigation


The dead body of a youth has been found on the Lunkaransar-Mahajan National Highway in Bikaner. The youth has been identified and he is a resident of Haryana. It is not yet clear whether the youth was murdered or died in a road accident. The Lunkaransar police have registered a case and started investigating the matter.

This dead body was seen on Thursday evening near Kumawat Hotel between Lunkaransar-Mahajan. After this the passersby informed the police. Police reached the spot and kept the dead body in the mortuary of Lunkaransar Hospital. After searching his clothes, the family members were called on the basis of papers and mobile phone found from the dead body. His identity is Vikram's son Mahendra Jat of Haryana, he is a resident of Pili Mandori, Fatehabad.

How did this young man of just 26 years die? The police have not been able to clarify this yet. Vikram's brother Vikas Kumar Jat has given a report to the police that the matter should be investigated as to how his brother died? The investigation of the case has been handed over to Police Officer Chandrajit Singh. The police have registered a case in this matter at present, no FIR has been registered so far.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT