बीकानेर की जैस्मिन आर्या ने जीता खेलो इंडिया में पदक

 0
बीकानेर की जैस्मिन आर्या ने जीता खेलो इंडिया में पदक
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

बीकानेर की जैस्मिन आर्या ने जीता खेलो इंडिया में पदक

बीकानेर। प्रथम खेलो इंडिया वूमेंस लीग फेस 2 में जैस्मिन आर्या (पुत्री श्री सूरजा राम, श्री मति सुनीता देवी) ने पदक हासिल किया। कोच अभिमन्यु शर्मा ने बताया केंद्रीय खेल व युवा कल्याण मंत्रालय, खेलो इंडिया व भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा लखनऊ के के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में जैस्मीन ने अंडर 62 भार वर्ग में पदक हासिल किया जिसमे 16 राज्यों से 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया था

 जिसने जैस्मिन बीकानेर की एकमात्र खिलाड़ी है जिसने यह उपलब्धि हासिल की। जैस्मीन का चयन खेलो इंडिया फेस 3 में हुआ है जो की 9 से 11 मार्च को कटक (ओडिसा) में होगा। सीनियर में राजस्थान से केवल 2 खिलाड़ियों का फेस 3 में सिलेक्शन हुआ है जिसमे से एक जैस्मिन आर्या हैं जो की राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। जैस्मीन ताइक्वांडो का अभ्यास प्रो स्टार अकादमी सीकर राजस्थान में करती है, व उन्होंने अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता पिता व कोच अभिमन्यु शर्मा को दिया।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT