बीकानेर: खून से लथपथ युवक गंभीर हालत में ट्रोमा सेंटर पहुंचा, हुई मौत

 0
बीकानेर: खून से लथपथ युवक गंभीर हालत में ट्रोमा सेंटर पहुंचा, हुई मौत
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

बीकानेर: खून से लथपथ युवक गंभीर हालत में ट्रोमा सेंटर पहुंचा, हुई मौत

बीकानेर: जसरासर थाना इलाके के साजनवासी गांव से शुक्रवार देर रात को एक युवक को गंभीर हालत में ट्रोमा सेंटर लाया गया, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। युवक की पहचान साजनवासी निवासी मुनीराम (30) पुत्र जेठाराम जाट के रूप में हुई।

उसे गंभीर हालत में उसका भाई अरुण व अन्य लोग लेकर आए थे। ट्रोमा सेंटर के कार्मिकों ने पीबीएम चौकी में वारदात की सूचना दी। तब प्रभारी हवलदार साहबराम ट्रोमा सेंटर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई अरुण ने बताया कि उसका भाई गांव की गुवाड़ से गुजर रहा था, तब पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने सिर पर लाठी से वार किया, जिससे मुनीराम की मौत हुई है।

अरुण ने बताया कि उसके ही निकट रिश्तेदारों ने उसके भाई मुनीराम पर हमला किया। सिर पर लाठी से वार कर हत्या कर दी।

युवक की हत्या की सूचना के बाद पुलिस उसे घायलावस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाने वालों से पूछताछ करने में जुटी। इस दौरान अलग-अलग बयानों से पुलिस उलझन में फंसी रही। उन्हें किसी ने बाइक स्लिप होने की जानकारी दी, तो कोई दूसरे कारण बताता रहा।


   
   
   

Bikaner: Blood soaked youth reached trauma center in critical condition, died

Bikaner: Late on Friday night, a young man was brought to the Trauma Center in a critical condition from Sajanwasi village of Jasrasar police station area, who was declared dead by the doctors. There was confusion regarding the death of the young man. The youth was identified as Muniram (30), son of Jetharam Jat, resident of Sajanwasi.

His brother Arun and others brought him in critical condition. Trauma Center personnel informed the PBM post about the incident. Then the in-charge Havildar Sahebram reached the Trauma Centre.

According to the police, the deceased's brother Arun told that his brother was passing through the Guwad of the village, when the people sitting in ambush hit him on the head with sticks, due to which Muniram died.

Arun told that his close relatives attacked his brother Muniram. Killed by hitting him on the head with a stick.

After receiving information about the murder of the young man, the police started interrogating those who brought him injured to the Trauma Center of PBM Hospital. During this time, the police remained confused due to different statements. Someone informed him that the bike had slipped, while someone kept giving other reasons.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT