राजस्थान में बड़ा हादसा: ट्रेलर और कार के बीच आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

 0
राजस्थान में बड़ा हादसा: ट्रेलर और कार के बीच आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

राजस्थान में बड़ा हादसा: ट्रेलर और कार के बीच आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

राजस्थान के बाड़मेर में जिले में सड़क पर मौत का खौफनाक मंजर देखने को मिला। यहां जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के धौरीमन्ना इलाके में एक ट्रेलर और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। नेशनल हाईवे 68 पर दोनों वाहनों के बीच आमने सामने टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार महाराष्ट्र से जैसलमेर घूमने जा रहा था।

दंपती समेत तीन बच्चों की जान गई
बाड़मेर हादसे में दंपती समेत तीन बच्चों की जान चली गई है जबकि एक अन्य घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की पहचान धनराज (45) निवासी भलगांव, महाराष्ट्र, स्वरांजलि (5) पुत्री धनराज,  प्रशांत (5) पुत्र योगेश , बेटी भाग्य लक्ष्मी (1) पुत्री योगेश, गायत्री के रूप में की गई है।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम
धौरीमन्ना हाईवे पर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। सोमवार को ट्रेलर और कार के बीच एक्सीडेंट के बाद काफी देर तक हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर वाहनों की भीड़ लग गई। दोनों तरफ से यातायात भी बाधित हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस और वाहनों को रोड से किनारे करवाकर ट्रैफिक शुरू कराया। घटना में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। 

दिवाली पर जैसलमेर घूमने जा रहा था परिवार
हादसा देखती ही मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लग गई। गाड़ी की हालत देखकर ही मानो लोगों को घटना की भयावहता का अंदाजा हो गया था। दिवाली की छुट्टियों में महाराष्ट्र से परिवार के साथ सभी घूमने के लिए जैसलमेर जा रहे थे लेकिन हादसे ने पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया। 

 

Major accident in Rajasthan: Head-on collision between trailer and car, 5 people of the same family died

A horrifying scene of death was seen on the road in Barmer district of Rajasthan. A tragic accident took place here in the district. Five people of the same family died in a massive collision between a trailer and a car in Dhaurimanna area of the district. The car was badly damaged in a head-on collision between the two vehicles on National Highway 68. It is being told that the family was going to visit Jaisalmer from Maharashtra.

Couple and three children lost their lives
In the Barmer accident, a couple and three children have lost their lives while another has been injured and has been admitted to the hospital. The deceased have been identified as Dhanraj (45) resident of Bhalgaon, Maharashtra, Swaranjali (5) daughter of Dhanraj, Prashant (5) son of Yogesh, daughter of Bhagya Lakshmi (1) daughter of Yogesh, Gayatri.

Long traffic jam after the accident
There is heavy vehicular movement on Dhaurimanna Highway. On Monday, there was a jam on the highway for a long time after an accident between a trailer and a car. There was a crowd of vehicles at the spot. Traffic was also disrupted from both sides. Later, police reached the spot and started traffic by moving the vehicles off the road. The front part of the car has been completely damaged in the incident.

The family was going to visit Jaisalmer on Diwali.
As soon as the accident was seen, a crowd of villagers and passers-by gathered at the spot. It seemed as if people had realized the magnitude of the incident just by seeing the condition of the vehicle. During the Diwali holidays, everyone was going to Jaisalmer from Maharashtra to visit with their family but the accident destroyed the entire family.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT