बीकानेर में श्री मद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ, निराले बाबा के पावन सानिध्य में

 0
बीकानेर में श्री मद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ, निराले बाबा के पावन सानिध्य में
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

बीकानेर में श्री मद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ, निराले बाबा के पावन सानिध्य में

बीकानेर में, राष्ट्रसंत, डॉ. आचार्य प्रवर श्री दिव्यानंद सूरीश्वर जी महाराज (निराले बाबा) के पावन सानिध्य में, श्री गौड़ी पार्श्वनाथ जैन मंदिर, गोगागेट के विशाल परिसर में जैन महात्मा सभा संस्थान और श्री जैन श्वेतांबर निराला संघ के संयुक्त तत्वावधान से 3 मार्च 2024, रविवार से श्री मद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 

इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए, श्री जैन महात्मा सभा और श्री जैन श्वेतांबर निराला संघ के गुरु भक्तों की सामूहिक मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें मंदिर प्रांगण में सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया गया। विभिन्न कार्यों के लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। 

श्री मद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के पोस्टर और कार्ड का विमोचन महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती धनलक्ष्मी महात्मा जैन और अध्यक्ष शिव कुमार महात्मा द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर, अनेक गुरु भक्तों के साथ श्री जैन श्वेतांबर निराला संघ के अध्यक्ष विशाल नाहटा, डॉ. प्रदीप जैन, महेश महात्मा जैन, संगीता महात्मा, कांता महात्मा, अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महात्मा सभा के जोन चेयरमैन प्रेम जैन, जितेन्द्र महात्मा, अनूप महात्मा, महावीर कोचर, सुरेंद्र चौपडा, राहुल महात्मा, केशव महात्मा, विपिन सिरोहिया, धर्म चंद कोचर, पंकज भादाणी जैन, आशु सैन, हरि कृष्ण गहलोत आदि गुरु भक्त उपस्थित थे। 

विशाल नाहटा ने बताया कि बीकानेर के इतिहास में पहली बार जैन संत के सानिध्य में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। पूरे शहर में इसकी चर्चा हो रही है और एक तरह सभी उत्साहित और उल्लासित हैं।


   
   
   

Inauguration of Shri Mad Bhagwat Katha Gyan Mahayagya in Bikaner, in the holy presence of Nirale Baba.

In Bikaner, in the holy company of Rashtrasant, Dr. Acharya Pravar Shri Divyanand Surishwar Ji Maharaj (Nirale Baba), in the vast premises of Shri Gaudi Parshvanath Jain Temple, Gogagate, under the joint auspices of Jain Mahatma Sabha Sansthan and Shri Jain Shwetambar Nirala Sangh, on 3rd March. Shri Mad Bhagwat Katha Gyan Mahayagya will start from Sunday, 2024.

To make this program successful, a mass meeting of Guru devotees of Shri Jain Mahatma Sabha and Shri Jain Shwetambar Nirala Sangha was organized, in which all the arrangements were made in the temple premises. Everyone was assigned responsibility for various tasks.

The poster and card of Shri Madh Bhagwat Katha Gyan Mahayagya was released by Mahila Mandal President Smt. Dhanlakshmi Mahatma Jain and President Shiv Kumar Mahatma.

On this occasion, Shri Jain Shwetambar Nirala Sangha President Vishal Nahta, Dr. Pradeep Jain, Mahesh Mahatma Jain, Sangeeta Mahatma, Kanta Mahatma, Zone Chairman of All India Shwetambar Jain Mahatma Sabha Prem Jain, Jitendra Mahatma, Anup. Guru devotees like Mahatma, Mahavir Kochhar, Surendra Chopra, Rahul Mahatma, Keshav Mahatma, Vipin Sirohiya, Dharam Chand Kochhar, Pankaj Bhadani Jain, Ashu Sain, Hari Krishna Gehlot etc. were present.

Vishal Nahata told that for the first time in the history of Bikaner, Bhagwat Katha is being organized in the presence of a Jain saint. It is being discussed in the entire city and everyone is excited and happy.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT