‘I Miss You मुझे माफ कर देना…’प्यार नहीं मिला तो युवती ने किया सुसाइड, इंस्टाग्राम पर रील में लिखा भावुक पोस्ट

 0
‘I Miss You मुझे माफ कर देना…’प्यार नहीं मिला तो युवती ने किया सुसाइड, इंस्टाग्राम पर रील में लिखा भावुक पोस्ट
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

 

‘I Miss You मुझे माफ कर देना…’प्यार नहीं मिला तो युवती ने किया सुसाइड, इंस्टाग्राम पर रील में लिखा भावुक पोस्ट

राजस्थान के डूंगरपुर में प्यार में धोखा खाने के बाद एक युवती ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले युवती ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक रील पोस्ट की। रील में युवती ने लिखा- नानु मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं…आपको नहीं, मैं आपके साथ हूं, हमेशा नानु……आई लव यू एंड मिस यू नानु..गुड बॉय। इसके बाद वह घर में फंदे से लटकी मिली। यह घटना डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के दामडी नया तालाब गांव की है। सूचना पर दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को नीचे उतारा। डूंगरपुर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इससे पहले परिजनों ने एक युवक पर ब्लैकमेल करने आरोप लगाया।

सुसाइड के दौरान चालू था मोबाइल…
पुलिस ने जब युवती का मोबाइल चेक किया तो इंस्टाग्राम आईडी पर कई रील पोस्ट की हुई मिली हैं। ये रील उसने सुसाइड करने से कुछ समय पहले ही पोस्ट की थीं। मृतका के पिता रूपलाल मनात ने दोवड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पिता ने बेटी के फंदे पर लटकते समय भी उसका फोन चालू रहने की बात कही है।

लोन के सिलसिले में डूंगरपुर गए थे पिता
मृतका के पिता रुपलाल मनात ने बताया कि वह और उसकी प​त्नी बुधवार को डूंगरपुर समूह का लोन कराने के लिए डूंगरपुर गए थे। शाम को करीब 4 बजे जब हम दोनों वापस घर पहुंचे तो छोटी बेटी भावना (20) फंदे से लटकी हुई मिली। उसने हाथ में मोबाइल फोन पकड़ा हुआ था, जो कि ऑन था। दूसरी ओर कोई लड़का था। हमारे रोने की आवाज सुनते ही उसने फोन काट दिया। इसके बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए और दोवड़ा पुलिस को सूचना दी।

वहीं पुलिस ने भावना के मोबाइल में इंस्टा आईडी चेक की। भावना ने ‘मासूम छोरी भवी’ नाम से इंस्टा आईडी बना रखी है। भावना ने इस्टाग्राम आईडी पर कई वीडियो रील पोस्ट की हुई मिली। जिसमें नानु राम के लड़के का जिक्र है। युवती ने करीब सात रील पोस्ट की है। इसमें रील में एक लड़के साथ भी देखा जा सकता है। पुलिस को पूछताछ में लड़के के बारे में माता-पिता के अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस मोबाइल डिटेल खंगाल रही है।

12वीं के बाद भावना ने छोड़ दी थी पढ़ाई…
पिता रूपलाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। पत्नी गृहिणी है। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। उनका बेटा सेकेंड ईयर में पढ़ता है और बड़ी बेटी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। दोनों डूंगरपुर में किराए पर रहते हैं। जबकि उनकी छोटी बेटी भावना उन्हीं के साथ घर पर ही रहती थी। भावना ने 12वीं के बाद एक साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी।

‘I Miss You, please forgive me…’ When she did not get love, the girl committed suicide, wrote an emotional post in the reel on Instagram

In Dungarpur, Rajasthan, a girl committed suicide after being cheated in love. Before dying, the girl posted a reel on her Instagram ID. In the reel, the girl wrote – Nanu, I am leaving the world…not you, I am with you, always Nanu…I love you and miss you Nanu…good boy. After this she was found hanging in the house. This incident took place in Damdi Naya Talab village of Dovda police station area of Dungarpur. On information, Dovda police station reached the spot and brought down the dead body. The body was handed over to the relatives after postmortem in Dungarpur Hospital. Earlier, the family accused a youth of blackmailing him.

Mobile was on during suicide…
When the police checked the girl's mobile, they found several reels posted on her Instagram ID. He had posted these reels shortly before committing suicide. The deceased's father Rooplal Manat has lodged a report at Dovda police station. The father said that his daughter's phone remained on even while she was hanging.

Father had gone to Dungarpur in connection with the loan.
Deceased's father Ruplal Manat told that he and his wife had gone to Dungarpur on Wednesday to get a loan from Dungarpur Group. When we both returned home around 4 in the evening, our younger daughter Bhavna (20) was found hanging. He was holding a mobile phone in his hand, which was on. There was a boy on the other side. As soon as he heard our crying, he disconnected the phone. After this the people of the village gathered and informed the Dovda police.

The police checked the Insta ID in Bhavna's mobile. Bhavna has created an Insta ID with the name ‘Masoom Chhori Bhavi’. Bhavana was found to have posted several video reels on her Instagram ID. In which Nanu Ram's son is mentioned. The girl has posted about seven reels. In this, a boy can also be seen in the reel. During interrogation, the police revealed the parents' ignorance about the boy. Police is checking mobile details.

Bhavna had left studies after 12th…
Father Rooplal told that he works as a labourer. Wife is a housewife. He has two daughters and a son. His son studies in second year and his elder daughter is preparing for competitive exams. Both live on rent in Dungarpur. While his younger daughter Bhavana lived at home with him. Bhavna had left studies a year ago after 12th.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT