बीकानेर: "पति को जेल से छुड़ाने" के बहाने दो व्यक्तियों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

 0
बीकानेर: "पति को जेल से छुड़ाने" के बहाने दो व्यक्तियों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

 

बीकानेर: "पति को जेल से छुड़ाने" के बहाने दो व्यक्तियों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

बीकानेर। पति को जेल से छुड़ाने के बहाने महिला को कार से सुनसान जगह पर ले जाकर दो व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार किया। बाद में पीड़िता को जोधपुर के काकाणी गांव में छोड़ कर भाग गए। पीड़ित ने इस संबंध में पांचू थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

पांचू पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि आठ अक्टूबर, 23 को उसके पति को पुलिस ने मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। नौ अक्टूबर को पति के रिश्तेदार धर्मचंद, बनवारी उसके घर पर आए। 

आरोपियों ने उसे पति को छुड़ाने का लालच दिया। नौ अक्टूबर की शाम करीब आठ बजे दोनों आरोपी हरियाणा नंबर की कार लेकर आए। वकील से मिलवाने का कह कर साथ ले गए। गांव से जोधपुर रोड पर करीब 40 किलोमीटर दूर ले जाकर सुनसान जगह पर उन्होंने बलात्कार किया। इसके बाद धमकाया भी। 

आरोपी उसे जोधपुर के काकाणी गांव के पास छोड़ कर चले गए। वहां से भाई आकर ले गया। तीन दिसंबर को पता चला कि पति जेल से छूट चुका है। तब आरोपियों से छिपकर पति के पास आई और उन्हें सारी बात बताई। पांचू पुलिस के अनुसार मामला दर्ज हो चुका है। अब पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा।

Bikaner: Two men gang-raped a woman on the pretext of "freeing her husband from jail".

Bikaner. On the pretext of getting her husband released from jail, two men took the woman to a deserted place in a car and gang-raped her. Later they left the victim in Kakani village of Jodhpur and ran away. The victim has filed a case against two persons in this regard at Panchu police station.

According to Panchu police, the victim told that on October 8, 23, her husband was arrested by the police on charges of drug possession and sent to jail. On October 9, husband's relatives Dharmchand, Banwari came to her house.

The accused lured her to free her husband. At around 8 pm on October 9, both the accused brought a car with Haryana number. Took along asking him to meet the lawyer. They took her to a deserted place about 40 kilometers away from the village on Jodhpur road and raped her. After this also threatened.

The accused left him near Kakani village in Jodhpur. Brother came and took away from there. On December 3, it came to light that the husband had been released from jail. Then she hid from the accused and came to her husband and told him the whole story. According to Panchu police, a case has been registered. Now the victim will be given medical treatment.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT