राजस्थान की क्रूर मां : इश्क में दीवानी हुई तो बेटे को मार डाला, मासूम की खोपड़ी खोल दी

 0
राजस्थान की क्रूर मां : इश्क में दीवानी हुई तो बेटे को मार डाला, मासूम की खोपड़ी खोल दी
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

 

राजस्थान की क्रूर मां : इश्क में दीवानी हुई तो बेटे को मार डाला, मासूम की खोपड़ी खोल दी

राजस्थान की अजमेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 2 दिन पहले नेशनल हाईवे के पास 8 साल के मासूम का शव मिलने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक मृतक की मां और दूसरा मां का बॉयफ्रेंड है।

जिन्होंने 8 साल के मासूम को केवल मारा नहीं बल्कि पहले तो उसे भांग पिलाई और फिर भी उसे नशा नहीं हुआ तो फ्रूटी में जहर मिलाकर दे दिया। जब इससे भी बात नहीं बनती बैठी तो दोनों उसे जंगल में ले गए और वहां उसके हाथ बांधे और उसका गला घोट कर हत्या कर दी। गला घोंटने के बार उसके सिर पर पत्थर भी मार दिया।

प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश

दरअसल 28 नवंबर को मासूम की डेड बॉडी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में उसकी मां संगीता और उसकी प्रेमी लालाराम को गिरफ्तार किया है। दरअसल जब विशाल का पिता घर पर नहीं होता तो लालाराम संगीता से मिलने के लिए आता था। 8 साल का विशाल यह बात अपने पिता को बता देता। जिसके चलते मां और उसके प्रेमी ने विशाल को मारने की सोची।

'हमें गिरफ्तार ही कर लो लेकिन शादी करवा दो'

दोनों आरोपियों को पुलिस ने विजयनगर इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने के बाद भी दोनों ने कहा कि चाहे हमें गिरफ्तार ही कर लो लेकिन शादी करवा दो। दरअसल पुलिस के लिए यह पूरा मामला अनसुलझा था लेकिन जब डेड बॉडी पर चोट के निशान देखे तो उन्हें पता चल गया कि उसका मर्डर किया गया है। वही जानकारी में आया कि मर्डर के 1 दिन पहले शाम को संगीता फरार हो गई थी। ऐसे में पूरे मामले खुलासा हो गया।

Cruel mother of Rajasthan: When she became crazy in love, she killed her son and opened the skull of the innocent child.

Ajmer Police of Rajasthan has achieved great success. Police have arrested two accused in the case where the dead body of an 8-year-old child was found near the National Highway about 2 days ago. One of them is the mother of the deceased and the other is the mother's boyfriend.

Who not only killed an 8 year old innocent child but also first made him drink cannabis and even though he did not get intoxicated, he mixed poison in Frooti and gave it to him. When this did not work, both of them took him to the forest, tied his hands and strangled him to death. After strangulation, a stone was also thrown on his head.

A dreadful conspiracy was hatched with her lover.

Actually, the dead body of the innocent child was found on 28th November. After this, the police arrested his mother Sangeeta and her lover Lalaram in the case. Actually, when Vishal's father was not at home, Lalaram used to come to meet Sangeeta. 8 year old Vishal would tell this to his father. Due to which the mother and her lover thought of killing Vishal.

'Arrest us but get us married'

Police have arrested both the accused from Vijayanagar area. Even after being arrested, both of them said that even if you arrest them, get them married. Actually, this whole matter was unsolved for the police but when they saw injury marks on the dead body, they came to know that she had been murdered. The same information came to light that Sangeeta had absconded in the evening a day before the murder. In such a situation the whole matter came to light.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT