धोखाधड़ी के मामले में दो साधुओं को गिरफ्तार किया, सोने की अंगूठी बरामद की गई

 0
धोखाधड़ी के मामले में दो साधुओं को गिरफ्तार किया, सोने की अंगूठी बरामद की गई
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

 धोखाधड़ी के मामले में दो साधुओं को गिरफ्तार किया, सोने की अंगूठी बरामद की गई

हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने दो साधुओं को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। पीडि़त ने शुक्रवार को थाने में दो भगवा वस्त्र पहने व्यक्तियों के खिलाफ ब्रेन वाश करके धोखाधड़ी से सोने की अंगूठी गायब करने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने दो साधु के भेष में वस्त्र धारण किए हुए व्यक्तियों को गिरफ्तार कर दोनों से सोने की अंगूठी बरामद कर ली है। पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ में जुटी हुई है। टाउन पुलिस के अनुसार विनोद कुमार (30) रामकुमार विश्नोई निवासी वार्ड 3 वधवा कॉलोनी पीलीबंगा ने थाने में आकर रिपोर्ट दी कि वह श्री सीमेन्ट हनुमानगढ़ टाउन में कार्यरत है।

पीडि़त ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर सवा 12 बजे जीएसएस हनुमानगढ़ टाउन में दोस्त से मिलने आया और जाते समय दो साधु आए और दक्षिणा देने को कहा। उसने साधु को दस रुपए दे दिए। उसके बाद दक्षिणा के नाम पर बीस रुपये और दे दिए। बाद में वह अपनी कार में आकर बैठ गया। उसके बाद उन साधुओं ने जादू करने के बहाने उसे अपनी बातों में लेकर अंगूठी मांगी तो वह उसकी बातों में आ गया। उसने उन्हें अंगूठी दे दी तो उन साधुओं ने उसके साथ धोखाधड़ी कर सोने की अंगूठी गायब कर दी और भगवा वस्त्र पहने दोनों साधुओं ने उसका ब्रेन वाश किया और वहां से चले गए।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टाउन पुलिस के अनुसार पुलिस थाना स्तर पर टीम गठित कर पुलिस ने भगवा धारण किए दो व्यक्तियों की तलाश शुरू की। दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो लोगों जग्गी नाथ (25) निवासी मलोट पंजाब और गोपीनाथ (19) निवासी पंजाब मलोट को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पुलिस पूछताछ में वारदात कबूल कर ली है। दोनों के पास से धोखाधड़ी कर गायब की गई सोने की अंगूठी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। फिलहाल दोनों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।


   
   
   

Hanumangarh Town Police arrested two sadhus in fraud case, gold ring recovered

Hanumangarh Town Police has arrested two sadhus in a fraud case. On Friday, the victim had lodged a case in the police station against two persons wearing saffron clothes for brainwashing and fraudulently disappearing the gold ring. The police arrested two persons dressed as sadhus and recovered gold rings from both of them. The police is currently busy interrogating both of them. According to the town police, Vinod Kumar (30) Ramkumar Vishnoi, resident of Ward 3 Wadhwa Colony, Pilibanga, came to the police station and reported that he was working in Shree Cement Hanumangarh Town.


The victim told that he came to meet a friend at GSS Hanumangarh Town on Friday afternoon at 12.15 pm and while leaving, two sadhus came and asked him to give Dakshina. He gave ten rupees to the monk. After that twenty more rupees were given in the name of Dakshina. Later he came and sat in his car. After that, those sages, under the pretext of doing magic, seduced him and asked for a ring, and he agreed to their words. When he gave them the ring, those sadhus cheated him and made the gold ring disappear and the two sadhus wearing saffron clothes brainwashed him and went away from there.


Based on the report, the police have registered a case and started investigation. According to the Town Police, the police formed a team at the police station level and started searching for two persons wearing saffron. Both the persons were arrested by the police. Police have arrested two people, Jaggi Nath (25), resident of Malout, Punjab and Gopinath (19), resident of Malout, Punjab. Both of them have confessed to the crime during police interrogation. The police have also recovered the gold ring which was fraudulently disappeared from both of them. At present the police team is interrogating both of them.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT