लड़की की ना सुनते ही आशिक बन गया क्रूर, फिर जो किया उससे पुलिस-डॉक्टर के दिल दहल गए

 0
लड़की की ना सुनते ही आशिक बन गया क्रूर, फिर जो किया उससे पुलिस-डॉक्टर के दिल दहल गए
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR


लड़की की ना सुनते ही आशिक बन गया क्रूर, फिर जो किया उससे पुलिस-डॉक्टर के दिल दहल गए

बांसवाड़ा: 18 साल की लड़की को साथ ले जाने के लिए एक लड़के ने उसका हाथ पकड़ा और अपने साथ ले जाने की कोशिश की। लड़की ने इंकार किया तो लड़के ने जेब से चाकू निकाला और आठ से दस बार लड़की को काट दिया। उसे खून से लथपथ हालात में छोड़कर आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश पूरे जिले की पुलिस कर रही है। घटना के बाद अब कल रात पर्चा बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामला बांसवाड़ा जिले का है।

जांच कर रही कुशलगढ़ पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित गांव की रहने वाली शीतल कुमारी करीब 18 साल की है। उसे पंद्रह से ज्यादा टांके लगाए गए हैं। हाथ, कंधे और गर्दन पर गंभीर घाव है। वह कल सवेरे कॉलेज गई थी। प्रथम वर्ष की छात्रा है। दोपहर बाद वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव में अपने एक दोस्त के साथ मंदिर की सीढियों पर बैठी थी। तभी वहां उसके गांव का ही रहने वाला संजय आ गया। संजय ने शीतल का हाथ पकड़ा और साथ ले जाने की कोशिश की।

इस वजह से हैवान बन गया युवक
शीतल ने मना किया तो संजय ने जेब से चाकू निकाला और शीतल को कई बार चाकू मारे। उसे खून से सनी हालत में वहीं छोड़कर वह फरार हो गया। शीतल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल रात उसने पुलिस को पर्चा बयान के आधार पर तमाम जानकारी दी है और केस दर्ज कराया है। शीतल ने कहा कि संजय कई दिनों से दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था।

The lover became cruel after not listening to the girl, then what he did shook the hearts of the police and doctors.

Banswara: A boy caught hold of an 18-year-old girl's hand and tried to take her with him. When the girl refused, the boy took out a knife from his pocket and cut the girl eight to ten times. The accused ran away leaving her in a pool of blood. The police of the entire district is searching for him. After the incident, a case has now been registered on the basis of the statement given last night. The matter is of Banswara district.

Kushalgarh police, who are investigating, said that Sheetal Kumari, a resident of the village located in the police station area, is about 18 years old. He was given more than fifteen stitches. There are serious wounds on hands, shoulders and neck. She went to college yesterday morning. She is a first year student. Was returning in the afternoon. Meanwhile, she was sitting on the steps of the temple with a friend in the village. Just then Sanjay, a resident of his village, arrived there. Sanjay held Sheetal's hand and tried to take her along.

Because of this the young man became a beast
When Sheetal refused, Sanjay took out a knife from his pocket and stabbed Sheetal several times. He ran away leaving her there in a bloodied condition. Sheetal has been admitted to the government hospital. Last night he gave all the information to the police on the basis of the statement form and registered a case. Sheetal said that Sanjay was pressurizing for friendship for many days.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT