साइको किलर: 100 रुपए के लिए कर दिया मर्डर...चौंकाने वाला खुलासा

 0
साइको किलर: 100 रुपए के लिए कर दिया मर्डर...चौंकाने वाला खुलासा
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

 

साइको किलर: 100 रुपए के लिए कर दिया मर्डर...चौंकाने वाला खुलासा

सिर्फ सौ रूपए के लिए हत्या........? क्या कोई सोच भी सकता है, लेकिन ऐसा हुआ है राजस्थान के सीकर जिले में। अपने भविष्य बनाने के प्रयास में जी तोड़ मेहनत कर रहे एक छात्र को बुरी मौत दी जुबेर ने। हत्या के बाद पुलिस ने इस केस को तीन चार दिन में खोल दिया। उससे जब पूछताछ की गई तो पुलिसवालों को इतना गुस्सा आया कि पूछिए मत, वो तो कानून ने उनके हाथ बांधे हुए थे नहीं तो जुबेर को पुलिस वहीं पर बड़ी सजा देने वाली थी। पूरा मामला सीकर जिले के उद्योग नगर थाना इलाके का है।

रेलवे ट्रेक के पास मिली थी छात्र की लाश

पुलिस ने बताया कि इलेक्शन परिणाम वाली रात यानी तीन दिसम्बर की रात आनंद नगर के नजदीक से होकर जाने वाली रेलवे लाइन के पास एक शव पड़ा था। उसकी पहचान की गई तो पता चला कि उसका नाम अनिल है और वह छात्र है। उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिवार तक पुलिस पहुंची तो पता चला कि बेटा पढ़ता था और पढ़कर वापस लौटना था। लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने बताया कि उसकी मौत हो गई तो कोहराम मच गया।

दुबई से आया और बन गया अपराधी

जांच पड़ताल में सामने आया कि उसकी मौत के समय एक युवक वहां था। हुलिए और पूछताछ के आधार पर पहचान हुई और पता चला कि नजदीक ही एक कॉलोनी में रहने वाले जुबेर ने इस हत्या को अंजाम दिया। जुबेर को उठाया गया तो उसने कहा कि उसे नशा करना था, उसके पास कोई काम नहीं था। अनिल उस रात वहां से गुजर रहा था तो जुबेर ने उससे रूपए मांगे, उसने नहीं दिया तो पत्थर से कुचलकर अनिल की हत्या कर दी। उसकी जेब से सौ रूपए निकले, जिन्हें लेकर नशा करने चला गया। पुलिस ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले ही जुबेर दुबई से लौटा था, वहां मजदूरी करने गया था, लेकिन काम नहीं मिला और वापस आ गया। अब उसे जेल भेज दिया गया है। मृतक अनिल के माता पिता के आंसू नहीं थम रहे हैं।

Psycho killer: Murdered for Rs 100... shocking revelation

Murder just for a hundred rupees...? Can anyone even imagine, but this has happened in Sikar district of Rajasthan. Zuber gave a tragic death to a student who was working hard to make his future. After the murder, the police opened the case within three-four days. When he was interrogated, the policemen got so angry that they said don't ask, their hands were tied by the law otherwise the police was going to give heavy punishment to Zuber on the spot. The entire matter is of Udyog Nagar police station area of Sikar district.

Student's body was found near the railway track

Police said that on the night of election results i.e. on December 3, a dead body was found lying near the railway line passing near Anand Nagar. When he was identified, it was found that his name is Anil and he is a student. When the police reached his family on the basis of the documents found with him, they came to know that the son was studying and had to return after studying. But did not come back. Police said that there was an uproar when he died.

Came from Dubai and became a criminal

Investigation revealed that a young man was there at the time of his death. On the basis of appearance and interrogation, identification was done and it was found that Zuber, living in a nearby colony, had committed this murder. When Zuber was picked up, he said that he wanted to take drugs and he had no work. When Anil was passing by that night, Zuber asked him for money, when he did not give it, he killed Anil by crushing him with a stone. Hundred rupees came out of his pocket, with which he went to get drunk. Police said that Zuber had returned from Dubai a few weeks ago and had gone there to work as a labourer, but did not get work and came back. Now he has been sent to jail. The tears of the parents of deceased Anil are not stopping.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT